उत्तरकाशी-दीवारों पर पेंटिंग बनाकर आमजन को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहे है बडोनी
उत्तरकाशी।।"मास्क पहनो" "जीवन बचाओ" इस स्लोगन को लेकर मुकुल बडोनी आजकल उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय,हो या जनपद के अन्य स्थानों पर प्रेणादायक पेंटिंग बनाकर आमजन को जागरूक करने का कार्य कर रहे है।जिस प्रकार कोरोना संक्रमण के मामले लगातार उत्तरकाशी जनपद में भी बढ़ रहे।और संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गया है और भारी संख्या में लोग ग्रमीण क्षेत्र से भी कोरोना पॉजिटिव आ रहे है।ऐसे में कोरोना बचाव के लिए ,मास्क पहिनना,और सामाजिक दूरी का पालन करना ही कोरोना संक्रमण से बचाव है।हालांकि लगातार राज्य और केंद्र सरकार भी विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक कर रही है।लेकिन मुकुल बडोनी पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे कि यदि हमे अपना,अपने परिजनों का जीवन सुरक्षित रखना है तो अच्छे से मास्क पहनना जरूरी।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.