देहरादून-नेपाल में आई भीषण बाढ़ में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए USDMA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, मुख्यमंत्री ने आपदा पर गहरा दुख किया व्यक्त
देहरादून।। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से हुए जन-धन के नुकसान को देखते हुए उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। USDMA( उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण)ने बताया कि यदि कोई उत्तराखण्ड का नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है अथवा कोई किसी व्यक्ति के संबंध में जानकारी साझा करना चाहता है, तो राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), देहरादून के इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है।
-:राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के हेल्पलाइन नंबर।।
> -:0135-2710334, 2710335
> -:0135-2664314, 2664315, 2664316
> -:मोबाइल: 8218867005
> -:टोल फ्री नंबर: 1070
प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि जानकारी देते समय फंसे हुए व्यक्ति का नाम, संपर्क नंबर और अंतिम ज्ञात स्थान जरूर साझा करें, ताकि एजेंसियों के साथ समन्वय कर मदद पहुंचाई जा सके।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उत्तराखंड की जनता और सरकार की संवेदनाएं नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड और विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र का नेपाल के साथ विशेष और आत्मीय संबंध है। इसलिए नेपाल में आई आपदा का दुख प्रदेश के लोगों के लिए भी परिवार के सदस्य के संकट में होने जैसा है। राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है।







No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.