उत्तरकाशी-नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ,जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से की अपील,दूरभाष नंबर किए जारी
उत्तरकाशी।।नेपाल के रसुवा जनपद में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए सैकड़ों तीर्थयात्री संपर्कविहीन हो गए हैं। इसमें 105 भारतीयों समेत करीब 400 यात्री फंसे होने की खबर है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तरकाशी ने जनपदवासियों से अपील जारी की है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC), उत्तरकाशी ने बताया है कि यदि जनपद का कोई भी नागरिक, रिश्तेदार या परिचित हाल ही में उत्तरकाशी से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गया था और वर्तमान में उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें।जिला प्रशासन ने बताया कि नेपाल में सड़क, पुल और संचार व्यवस्था ध्वस्त होने से यात्रियों से संपर्क टूट गया है। फंसे हुए यात्रियों का पता लगाने के लिए नेपाल पर्यटन बोर्ड, पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर खोज अभियान चलाया जा रहा है।
-:प्रशासन ने मांगी ये जानकारी यदि आपके संज्ञान में ऐसा कोई व्यक्ति है तो कृपया उसकी निम्न जानकारी DEOC को उपलब्ध कराएं।।
-:नाम (Given Name)
-:उपनाम (Last Name)
-:जन्म तिथि (Date of Birth)
-:पासपोर्ट नंबर (Passport No.)
-:लिंग (Sex)
-:भारत में पता (India Address)
प्रशासन का कहना है कि यह जानकारी मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति की तलाश के लिए विदेश मंत्रालय, नेपाल सरकार और बचाव एजेंसियों के साथ समन्वय कर आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सकेगी।
-:जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC), उत्तरकाशी संपर्क सूत्र
टेलीफोन nmbr-: 01374-222722
-:मोबाइल: 7500337269
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनपद के सभी नागरिकों से इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करने की अपील की है, ताकि फंसे हुए यात्रियों तक जल्द मदद पहुंचाई जा सके।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.