उत्तरकाशी-सेविका समिति ने सैनिक भाइयों के साथ मनाया रक्षाबंधन, राष्ट्रभाव और सेवा का दिया संदेश - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Saturday, August 29, 2026

उत्तरकाशी-सेविका समिति ने सैनिक भाइयों के साथ मनाया रक्षाबंधन, राष्ट्रभाव और सेवा का दिया संदेश

उत्तरकाशी-सेविका समिति ने सैनिक भाइयों के साथ मनाया रक्षाबंधन, राष्ट्रभाव और सेवा का दिया संदेश




उत्तरकाशी।जनपद में रक्षाबंधन पर्व पर राष्ट्र सेविका समिति, उत्तरकाशी द्वारा सैनिक भाइयों के साथ आत्मीयता और राष्ट्रभाव से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेविका बहनों ने सैनिक भाइयों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की। बहनों ने देश की रक्षा में लगे जवानों के स्वस्थ, सुरक्षित और सुखद जीवन की मंगलकामना की।



इस अवसर पर समिति की जिला कार्यवाहिका सीमा सजवाण, जिला व्यवस्था प्रमुख ललिता पंवार, नगर कार्यवाहिका नेहा बिष्ट और शारीरिक प्रमुख आणिमा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता सरिता नौटियाल और सावित्री मखलोगा ने भी समिति को सहयोग प्रदान करते हुए पूर्ण सहभागिता निभाई। वहीं समिति की छोटी-छोटी सेविका बहनों ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर सैनिक भाइयों को राखी बांधी, जिसने सभी का मन मोह लिया।



आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के साथ-साथ राष्ट्रभाव, सेवा, संस्कार और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और अधिक मजबूत करना था।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.