उत्तरकाशी-भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा किसान बिल , किसानों के हित मे है किसानों को गुमराह कर रहा है विपक्षी दल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Monday, December 14, 2020

उत्तरकाशी-भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा किसान बिल , किसानों के हित मे है किसानों को गुमराह कर रहा है विपक्षी दल

 उत्तरकाशी-भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा किसान बिल , किसानों के हित मे है किसानों को गुमराह कर रहा है विपक्षी दल



उत्तरकाशी।।।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवम उत्तरकाशी जनपद के  प्रभारी  विनोद सुयाल उत्तरकाशी पहुंचे और पत्रकारों से रूबरू हुए , किसान सुधार बिल पर प्रदेश प्रवक्ता ने  रखा सरकार का पक्ष रखा सरकार द्वारा तीन कृषि सुधार बिल दोनों सदनों में हुए ध्वनि मत से पास हुए है राज्य सभा में सरकार का बहुमत नहीं होने पर भी बिल पास हुआ,तब किसी भी पार्टी के किसी भी सांसद द्वारा विरोध नहीं किया गया,इस पर सवाल उठाना लाज़मी है,शायद बिल पास कराने के बाद कुछ चुनिंदा प्रदेशों के किसानों को भड़काने की रणनीति पहले ही तय कर ली गई थी। यही कारण है कि कई किसान अब इस षडयंत्र को जान चुके है और इसलिए वे अब आंदोलन की राह छोड़ वार्ता के लिए तैयार है,किसान आंदोलन में जो लोग नेतृत्व करने की कोशिश कर रहे है वे राष्ट्र विरोधी ताकतें है ,केंद्र की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने वाले इस बिल को किसी भी हालत में वापस नहीं लेगी और अंतोगत्वा सत्य ही विजय होगा। संसद में पास हुए कृषि विधेयकों से 70 साल बाद देश के अन्नदाताओं को विचोलियों के चुंगल से मुक्ति मिलेगी साथ ही अपनी उपज को इच्छानुसार मूल्य पर कहीं भी बेचने की आज़ादी मिलेगी।पहले किसानों का बाज़ार सिर्फ स्थानीय मंडी हुआ करती थी,और खरीददार सीमित थी।मूल्यों में पारदर्शिता नहीं थी,और परिवहन लागत अधिक हुआ करती थी,लंबी कतारों एवम नीलामी में देरी के साथ साथ स्थानीय माफिया की भी मार झेलने पड़ती थी।खेती किसानी में निजी निवेश होने से तेज विकास होगा।तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।किसानों का एक देश एक बाज़ार का सपना भी पूरा होगा।



इस अवसर पर गंगोत्री के विधायक  गोपाल रावत ,यमुनोत्री के विधायक  केदार सिंह रावत जी, ज़िला अध्यक्ष  रमेश चौहान,पूर्व अध्यक्ष  श्याम डोभाल,महामंत्री श्री हरीश डंगवाल, विजय संतरी, सुरेश चौहान, जयबीर चौहान ,महावीर नेगी,, लोकेंद्र बिष्ट, सूरत गुसाईं, धीरेन्द्र रावत, देशराज बिष्ट,श्री राजेश राणा जयप्रकाश भट्ट, अजितपाल पंवार, भरत भूषण भट्ट,शोभन राणा, नत्थी भंडारी,श्रीमती अनीता राणा,श्रीमती जालमा राणा,विजय बलूनी,अरविंद सिंह पंवार,अमित सेमवाल,बाल्शेखर नौटियाल,पूर्ण मतूरा,राजेन्द्र गांगारी,विजयपाल मखलोगा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.