उत्तरकाशी-जनपद में आज 62 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव,365 कोरोना केस जनपद में एक्टिव
उत्तरकाशी।।।जनपद कोविड वॉर रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी से आज 675 कोरोना नमूने जांच के लिये भेजे गए। पूर्व में भेजे गए नमूनों में से आज 769 की रिपोर्ट आई है। जिसमे से 717 रिपोर्ट नेगेटिव एवम 52की रिपोर्ट आर0टी0पी0सी0आर0 से पॉजिटिव आयी है वहीं जनपद में 09 truenat तथा 01 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट पायी गई है।।
2- जनपद उत्तरकाशी से कुल 39787 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिसमें वर्तमान तक 35048 की रिपोर्ट नेगेटिव व 1939 पॉजिटिव एवं 2008 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है।।
3 - जनपद में कुल 1939 कोरोना पॉजिटिव केस हैं जिसमें 1566 ठीक होकर उन्हें घर भेज दिया गया है और वर्तमान तक 365 कोरोना केस एक्टिव है। जिनका लगातार डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।।
जबकि 39 केस ऐसे है जिन्हें जिला चिकित्सालय से एम्स के लिए रेफर किये गए है। जिनमे से अब 10एक्टिव है।।
वर्तमान में डिस्ट्रिक्ट कोविड हैल्थ सेंटर में 37 पॉजिटिव व्यक्तियों को एहतियात के रूप में रखा गया है।।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.