उत्तरकाशी-गंगोत्री में रावल तीर्थ पुरोहितों का देवस्थानम एक्ट के खिलाफ धरना 48 वें दिन भी जारी,अब गंगोत्री धाम के साधु संतों का भी रावलों को समर्थन
उत्तरकाशी। ।।।।।गंगोत्री धाम में देवस्थानम एक्ट के खिलाफ गंगोत्री रावल तीर्थ पुरोहितों का धरना 48 वें दिन भी जारी है तीर्थ पुरोहित लगातार लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे है कि देवस्थानम एक्ट को चारों धामों से समाप्त किया जाए इसी को लेकर पिछले 48 दिनों से रावल तीर्थ पुरोहित गंगोत्री धाम में धरने पर बैठे है और लगातार इस एक्ट का विरोध कर रहे है वहीं अब देवस्थानम एक्ट के खिलाफ गंगोत्री धाम के साधु संत भी रावल तीर्थ पुरोहितों के धरने का समर्थन कर रहे है बताते चलें कि हाई कोर्ट नैनीताल ने देवस्थानम एक्ट में उत्तराखंड सरकार के पक्ष में फैसला दिया है लेकिन रावल पुरोहितों का कहना है उनको न्याय ब्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है और वे इस मामले को लेकर चारों धामों के रावल तीर्थ पुरोहित इसी माह अगस्त में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
वहीं गंगोत्री धाम सहित अन्य तीनों धामों के रावल तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड का विरोध कर रहे है पूर्व में भी चारों धामों के तीर्थ पुरोहित इस बोर्ड के खिलाफ सड़कों पर उतरे ,और वर्तमान समय मे शांतिपूर्ण तरीके से धामों में धरना कर रहे है लेकिन रावल तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि उत्तराखंड सरकार को आखिर क्या हो गया है जो इतनी हठ धर्मिता पर उतर आई है इतना ही नहीं रावल तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि हम लगातार इस एक्ट का विरोध करते रहेंगे और अपने हक हकूक के लिए यदि हमे अपनी जान की बाजी भी लगानी पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.