उत्तरकाशी-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज,कांग्रेस ने कल जनपद मुख्यालय में महंगाई, बेरोजगारी, और स्थानीय मुद्दों पर बिना अनुमति के जनसभा और निकाला था झुलुस - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Tuesday, July 21, 2020

उत्तरकाशी-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज,कांग्रेस ने कल जनपद मुख्यालय में महंगाई, बेरोजगारी, और स्थानीय मुद्दों पर बिना अनुमति के जनसभा और निकाला था झुलुस

उत्तरकाशी-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज,कांग्रेस ने कल जनपद मुख्यालय में महंगाई, बेरोजगारी, और स्थानीय मुद्दों पर बिना अनुमति के  जनसभा और  निकाला था झुलुस

उत्तरकाशी,।।।।।उत्तरकाशी  थाना कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने covid-19  मजिस्ट्रेट की तहरीर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, पूर्व प्रमुख कनकपाल, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल सहित 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।  कल सोमवार को उत्तरकाशी में कांग्रेस ने पार्टी  बिना अनुमति के जुलूस निकाला और हनुमान चोक उत्तरकाशी में एक  जनसभा भी की जबकि इस समय सभी राजनैतिक, धार्मिक, और सामाजिक कार्यकर्मो में पूरी तरह रोक है फिर भी कांग्रेस ने जनपद मुख्यालय में इतना बड़ा कार्यक्रम कर डाला 

वहीं covid-19 के नियमों को तोड़ने के खिलाफ  कांग्रेस पार्टी के 150 लोगों मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी के  खिलाफ पुलिस ने आपदा प्रबंधन एक्ट, संक्रमण फैलाने,  अन्य लोगों के  जीवन को खतरे में डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

बताते चलें कि  covid-19 के बचाव के लिए भारत सरकार की तरफ से सख्त  नियम बनाए गए हैं, उत्तरकाशी जनपद में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे है कल ही जनपद में 10 कोरोना के मामले सामने है और 2 मामले तो जहां पर कांग्रेस की जनसभा थी महज उसके 100 मीटर दूरी पर आए लेकिन  लेकिन राजनेताओं को राजनीति ज्यादा राज आ रही है और  जनपद में उन नियमों का मखौल उड़ रहे है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष इसमें पीछे नहीं है। उत्तरकाशी में बीते सोमवार को कांग्रेस के जुलूस प्रदर्शन में शोशल डिस्टेंस  के नियम तो तार-तार होते दिखे। covid-19 के खतरे को देखते हुए इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति भी नहीं दी थी। बिना अनुमति के ही निकाल दिया कांग्रेस ने झुलस


No comments:

Post a Comment

1235