उत्तरकाशी-खेल महाकुम्भ में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दिखाया शानदार प्रदर्शन,सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन
-:खेल महाकुम्भ में उमड़ा खेल प्रतिभाओं का उत्साह, विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी ने किया पुरस्कृत।।
उत्तरकाशी।।जनपद में मनेरा स्टेडियम में खेल महाकुम्भ मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी 2026 के अन्तर्ग आयोजित सांसद चौम्पियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन अण्डर 14 एवं 19 आयुवर्ग के बालक/बालिकाओं की वालीबॉल, पिट्टू, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अण्डर 14 आयुवर्ग की बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता में घनसाली विधानसभा की टीम ने बाजी मारी जबकि, धनोल्टी विधानसभा की टीम ने दूसरा तथा पुरोला की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अण्डर 14 बालक वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतापनगर की टीम ने प्रथम, टिहरी विधानसभा की टीम ने द्वितीय तथा धनसाली विधानसभा की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। उधर अण्डर 14 बालिका वर्ग की पिट्टू प्रतियोगिता में यमुनोत्री की टीम ने प्रथम, घनसाली की टीम ने द्वितीय तथा गंगोत्री विधानसभा की टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उधर अण्डर 14 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में धनोल्टी विधानसभा की टीम ने बाजी मारी जबकि घनसाली विधानसभा की टीम ने दूसरा तथा यमुनोत्री विधानसभा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अण्डर 14 खो-खो बालक वर्ग की प्रतियोगिता टिहरी विधानसभा ने जीती वहीं प्रताप नगर विधानसभा की टीम दूसरे तथा गंगोत्री विधानसभा की टीम तीसरे स्थान पर रही। अण्डर 19 बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जनपद टिहरी की विधानसभाओं का दब-दबा रहा प्रताप नगर विधानसभा की टीम प्रथम, टिहरी विधानसभा ने द्वितीय तथा घनसाली विधानसभा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरत कर पुरूस्कृत किया। इस अवसर जिलाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों ने पिछले 05 दिनों से मैदान पर जो ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना दिखाई वह तारीफ के योग्य है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए अपना हुनर दिखाने का अच्छा मंच है, खेल में कोई हारता है, या जीतता हैं दोनों के साथ कुछ सीखने को मिलता हैं, इसलिए जो प्रतिभागी आज मेडल नहीं जीत पाये उन्होंने मैदान पर जो मेहनत की है वह आने वाली सफलताओं की नींव है।इस अवसर खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गंगोत्री विधानसभा को 2.00 लाख रू0 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर से खेल महाकुम्भ का आरम्भ 6 से 10 सितम्बर के मध्य किया गया, इसके पश्चात 12 से 22 सितम्बर तक विधानसभा स्तर एवं 28 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक सांसद स्तर पर सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में 26543 बालक बालिकाओं के द्वारा पंजीकरण किया गया। जिसमें से न्याय पंचायत से लेकर सांसद स्तर 24767 बालक, बालिकाओं के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विधानसभा को 2.00 लाख रू0 का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, डीएसओ आशीष कुमार,प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप राणा, प्रवेश पैन्यूली, किरन राणा, प्रकाश भण्डारी, लोकेन्द्र नेगी, व्यायाम प्रशिक्षक सचिन रावत, संजय रावत, महेश कुमार, निर्णायक अजय नौटियाल, शूरवीर मार्तोलिया, सूरज भट्ट, वीर सिंह राणा, हसीम बेग, उत्तर सिंह नेगी, विनोद राणा, दिगपाल रावत, रीना गुनसौला आदि मौजूद थे।








No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.