उत्तरकाशी-आपरेशन जिंदगी बचाव सफलतापूर्वक समाप्त जिला प्रशासन की मुस्तैदी से दो दिन में पूरा हुआ ट्रेकर्स रेस्क्यू ऑपरेशन,67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Tuesday, September 29, 2026

उत्तरकाशी-आपरेशन जिंदगी बचाव सफलतापूर्वक समाप्त जिला प्रशासन की मुस्तैदी से दो दिन में पूरा हुआ ट्रेकर्स रेस्क्यू ऑपरेशन,67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू

उत्तरकाशी-आपरेशन जिंदगी बचाव सफलतापूर्वक समाप्त जिला प्रशासन की मुस्तैदी से दो दिन में पूरा हुआ ट्रेकर्स रेस्क्यू ऑपरेशन,67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू 




-:ट्रेकर्स के सफल  रेस्क्यू ऑपरेशन  में जिलाधिकारी की मुस्तैदी ,अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की तत्परता और पुलिस अधीक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका।। 



 -:मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने तत्परता से निभाई जिम्मेदारी।।



-:हर्षिल से कंट्रोल रूम तक जिलाधिकारी की निरंतर निगरानी,अभियान सफलतापूर्वक हुआ पूरा।।



 


उत्तरकाशी।। जनपद के गंगोत्री गोमुख ट्रैकिंग रूट पर भारी बर्फबारी के कारण रविवार को 136 ट्रेकर्स और अन्य सदस्य विभिन्न ट्रैकिंग बेस कैंपों में फंस गए थे उसके बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने तत्परता दिखाई और देर शाम तक जनपद मुख्यालय आपातकालीन परिचालन केंद्र में अधिकारियों की एक आपातकालीन बैठक ली तत्काल अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र को रविवार शाम को ही हर्षिल के लिए रवाना किया और डीएम के द्वारा लगातार शासन से संपर्क कर युकाड़ा के हेलीकॉप्टरों की सहायता ली गई और सोमवार सुबह से 08 हेलीकॉप्टरों और एनडीआरएफ ,एसडीआरएफ, आर्मी ,आइटीबीपी ,पुलिस ,वन विभाग सहित अन्य अधिकारी रेस्क्यू अभियान में जुट गए और स्वयं जिलाधिकारी भी सोमवार सुबह हर्षिल के लिए रवाना हुए और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया।वहीं पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय भी हर्षिल मौजूद रही और पूरे रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए रखी और एसडीआरएफ सहित पुलिस जवानों को दिशा निर्देश दिए।वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार शासन के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से संपर्क बनाए हुए थे और पूरे रेस्क्यू अभियान की पल पल की जानकारी ले रहे थे।और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दे रहे थे।






उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल हेलीपैड से 08 हेलीकॉप्टरों के द्वारा ऑपरेशन जिंदगी बचाव अभियान शुरू हुआ और लगातार सोमवार दिन 2:30 बजे तक हेलीकॉप्टरों एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों के द्वारा ओडिन कॉल बेस और कालिंदी बेस कैंप से 40 सदस्यों का सकुशल रेस्क्यू किया गया लेकिन सोमवार को अचानक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब होने पर जिला प्रशासन को रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा लेकिन अभी भी ऑपरेशन जिंदगी बचाव अभियान खत्म नहीं हुआ था अब इंतजार था मौसम खुलने का वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि अब कल सुबह मौसम साफ होने पर पुनः रेस्क्यू कार्य शुरु किया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि आर्मी के 20 जवानों के द्वारा सूचित किया गया है कि हम स्वयं अपने संसाधनों से पैदल वापसी करेंगे तो 40 और अन्य विभिन्न ट्रैकिंग दलों में 40 और कुछ अन्य  ट्रेकर्स और अन्य सदस्य थे जिन्होंने अपने ट्रैकिंग अभियान को जारी रखने की जिला प्रशासन से लिखित में मांग की है।




वही मंगलवार को फिर सुबह रेस्क्यू अभियान को शुरू किया गया और मंगलवार को दिन 2:00 बजे तक 27 ट्रेकर्स और अन्य सदस्यों का सफल रेस्क्यू किया गया।तो टोटल 67 ट्रेकर्स और अन्य सदस्यों का सफल रेस्क्यू किया गया अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने बताया कि 72 ट्रेकर्स और अन्य सदस्य ऐसे जो अपने बेस कैंप में सुरक्षित है और स्वयं वापसी करने की मांग की है और कुछ ट्रेकर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने ट्रैकिंग अभियान को जारी रखने की लिखित मांग जिला प्रशासन से की है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि यह दो दिवसीय रेस्क्यू अभियान समाप्त हो चुका है और सभी ट्रेकर्स और पोर्टर सकुशल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के दिशा निर्देश और लगातार हर्षिल में रविवार शाम से मौजूद अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की देखरेख में यह रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.