उत्तरकाशी-प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ पी. एस.पोखरियाल को उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने उनके सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, December 31, 2025

उत्तरकाशी-प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ पी. एस.पोखरियाल को उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने उनके सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित

उत्तरकाशी-प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ पी. एस.पोखरियाल को उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने उनके सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित 



उत्तरकाशी।। उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा उत्तरकाशी  जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रेम सिंह  पोखरियाल को सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया स्वास्थ्य विभाग ने यह सम्मान डॉ पी एस  पोखरियाल उनके द्वारा दैवीय आपदा में पीड़ितों के उपचार एवं अन्य कार्यों में अपना महत्वूपर्ण योगदान देने तथा जनहित के सुखद रूपान्तरण युक्त कार्य करने मरीजों के प्रति सदासयता एवं कर्मनिष्ठा के लिए सम्मानित किया।डा० प्रेम सिंह पोखरियाल द्वारा अपने कार्य एवं दायित्वों के निर्वान्ह में सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिससे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में उत्तराखंड का सम्मान बढ़ा है।



बताते चलें कि वहीं डॉ पी. एस. पोखरियाल हमेशा जनप्रतिनिधियों द्वारा दिये गये निर्देशों का सदैव पालन जनहित एवं कर्मचारियों के हित के लिए जाने जाते है।डा.प्रेम सिंह पोखरियाल का व्यवहार हमेशा मृदुभाषी रहता है। जिस कारण वे मरीजों एवं आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।दिन हो रात हमेशा मरीजों की सेवाओं के लिए तत्पर रहते है।जिला अस्पताल में कुछ अव्यवस्थाओं के बावजूद भी डॉक्टर पोखरियाल जिला अस्पताल का कुशल संचालन कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.