उत्तरकाशी-बोलेरो वाहन ने एक महिला को मारी टक्कर महिला की अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
उत्तरकाशी।।जनपद के मानपुर के पास आज सुबह लगभग 09:30 बजे एक बोलेरो वाहन ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन का टायर फट गया था जिस कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी महिला से टकरा गया।जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई आसपास के लोगों ने तत्काल महिला को जिला अस्पताल भेजा लेकिन महिला रास्ते में ही दम तोड़ दिया।वहीं पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। महिला का नाम श्रीमती रेखा महर पत्नी कीर्ति सिंह महर अलेथ गांव निवासी बताया जा रहा है।मृतका का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना संबंधित थाना एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.