उत्तरकाशी-जनपद में हरेला पर्व पूजा अर्चना एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ हुआ शुरू,सभी ने बड़ी संख्या में किया पौधा रोपण, जिलाधिकारी एवं विधायक रहे मौजूद
-:विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ,मुख्य विकास अधिकारी एस एल सेमवाल ने किया पौधा रोपण।
-:संस्कृति और प्रकृति के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है हरेला पर्व-:डीएम प्रशांत आर्य।
उत्तरकाशी।।पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रसिद्ध लोकपर्व हरेला की शुरुआत आज बुधवार को पूरे पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। इस अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मुख्य अतिथि विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल,मुख्य विकास अधिकारी एस एल सेमवाल,नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने जिला मुख्यालय के समीप कोटियाल गांव के पुलिस फायर स्टेशन के निकट संयुक्त रूप से पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।और आज से एक माह तक हरेला पर्व का आगाज हो गया।
 |
|
मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने हरेला पर्व की जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हरेला का पर्व पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के साथ प्रकृति से निकटता को दर्शाता है। एक महीना चलने वाला यह पर्व जनजागरुकता के साथ मनाया जाए तथा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को सफल बनाए जाने में सभी के द्वारा योगदान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि "हरेला पर्व हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। यह पर्व केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि जीवनशैली है जो हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाना सिखाती है।जिलाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हरेला पर्व हमारी संस्कृति और प्रकृति के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है, यह सिर्फ एक त्यौहार नहीं है, बल्कि यह पेड़-पौधों और वृक्षारोपण के महत्व तथा उनके संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का अनुभव कराता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन को बढ़ाने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक होने के साथ सांस्कृतिक विरासत का भी हिस्सा है।इस वर्ष वृक्षारोपण के महत्व को देखते हुए हरेला पर्व " हरेला का पर्व मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओं, एक पेड़ मां के नाम" थीम पर मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले भर में बड़े पैमाने पर अभियान चला कर वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
 |
|
-:अधिकारी,कर्मचारी और जनसामान्य से बढ़ चढ़कर किया वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए तथा जिलेभर में हरेला को अभियान के रूप में मनाने और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किए जाने का संदेश दिया।इस वृहद वृक्षारोपण के दौरान सावनी, आम, आंवला, जामुन, माल्टा, गुलमोहर, तेजपत्ता, देवदार, बॉस, अमलतास, नींबू सहित अनेक प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।इस अभियान के तहत वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, बाल विकास विभाग, युवा कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्तर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पौधे रोपित किए गए। साथ ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पीआरडी, होमगार्ड ने भी अभियान में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
 |
|
इस अवसर पर मुख्यअतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल, सीडीओ एस एल सेमवाल, एडीएम मुक्ता मिश्र,एसडीएम शालिनी नेगी,डी एफ ओ डी पी बलूनी,सीएमओ बी.एस रावत, परियोजना निदेशक अजय सिंह, एनडीआरएफ सहायक कमांडर आर.एस धपोला सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment