उत्तरकाशी-हरेला पर्व पर पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल से मिले डी.एम.बिना सरकारी मदद के लाखों पौधों का किया रोपण जो आज वृक्ष बन चुके,सरकारी विभागों को पर्यावरण प्रेमी से लेनी चाहिए सीख
-: जिलाधिकारी ने श्याम स्मृति वन का किया अवलोकन, मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य का दिया संदेश
-: प्रताप पोखरियाल ने मिसाल की कायम, सरकारी धन से पौधारोपण का कार्य करने वाले विभागों को पर्यावरण प्रेमी पोखरियाल से लेनी चाहिए सीख
उत्तरकाशी।। जनपद मुख्यालय गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग वरुणावत तलहटी के ऊपर पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल विगत कुछ वर्षों से श्याम स्मृति वन का विस्तार कर रहे हैं। प्रताप पोखरियाल ने वरुणावत त्रासदी के बाद वरुणावत तलहटी के ऊपर लाखों पौधों का रोपण किया जो आज वृक्ष का रूप लेकर फल फूल रहे हैं।और वृक्ष वरुणावत पर्वत से भूस्खलन को रोक रहे है। पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल इन वृक्षों को अपने पुत्रों के समान मानते हैं। तथा बड़ी तत्परता से इनकी रक्षा भी करते हैं। पर्यावरण जानकारों का कहना है कि पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल ने बिना किसी सरकारी धन की सहायता से इतने बड़े वन का विस्तार किया है जो अपने में एक मिसाल कायम करता है। और उन विभागों को आईना दिखाता है जो पौधारोपण के नाम से प्रतिवर्ष लाखों, करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं।असल में हरेला पर्व कैसे होना और मनाना चाहिए ,जिम्मेदार विभागों को प्रताप पोखरियाल से सीखना चाहिए।

 |
|
जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने हरेला पर्व के अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल से मुलाकात की और उनके द्वारा विकसित किए गए श्याम स्मृति वन का अवलोकन कर पौधारोपण किया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल के द्वारा वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की तथा सभी को उनके द्वारा संरक्षण किए गए वृक्षों और पर्यावरण के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने को कहा।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रताप सिंह पोखरियाल ने जनपद के संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के लिए बहुत से प्रयास किए हैं तथा उन्होंने विशेष रूप से जल स्रोतों के प्रदूषण, वन कटाव और वृक्षारोपण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह से सचेत और प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, एडीएम मुक्ता मिश्र, पर्यावरण प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.