उत्तरकाशी-जनपद में अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में 03 लोगों की मौत और 07 लोग घायल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Saturday, June 7, 2025

उत्तरकाशी-जनपद में अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में 03 लोगों की मौत और 07 लोग घायल

उत्तरकाशी-जनपद में अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में 03 लोगों की मौत और 07 लोग घायल





उत्तरकाशी।।जनपद में कल दो सड़क दुर्घटनाओं में दो अलग अलग 02 स्थानों लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 07 लोग घायल हो गए। चिन्यालीसौड़ तहसील के अंतर्गत चमियारी मोटरमार्ग पर ग्राम मरगांव के पास एक वाहन सख्यां UK09-B-6960 एसप्रेसो कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है।जिसमें चालक सहित कुल 07 लोग (दो महिला व चार बच्चे) सवार थे। जिसमे से एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई और कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए घायलों को   108 के माध्यम से  सीएचसी चिन्यालीसौड लाया गया।बताया जा रहा कि कार  गमरी पीपलखण्डा से बादूं पुजारगांव जा रही थी। कि अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।वहीं चिन्यालीसौड़ स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल  रेफर किया गया  अन्य 3 सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात घर भेज दिया गया है। 



मृतक का नाम-श्रीमती वन्दना देवी पत्नी  मंगल मोहन मिश्रा निवासी ग्राम गमरी तह0 चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी उम्र-30 वर्ष 


 घायलों का विवरण-:

1- मनीष पुत्र श्री सुरेश प्रसाद निवासी ग्राम पुजारगांव पट्टी भण्डारस्यू तह0 डुण्डां जनपद उत्तरकाशी उम्र-28 वर्ष  (चालक)

2- श्रीमती कविता देवी पत्नी  गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी तह0 चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी उम्र-29 वर्ष 

3- कु0 नन्दनी पुत्री  मंगल मोहन निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-08 वर्ष

4- दिव्यम पुत्र  मंगल मोहन निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-06 वर्ष

5- देवान्श पुत्र  गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-04 वर्ष 

6- दीपक पुत्र  गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-08 वर्ष


 

वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना जनपद के तहसील मोरी के अंतर्गत मोरी- त्यूणी मोटर मार्ग पर  वन विभाग बेरियर के पास पिकअप वाहन संख्या UK 16CA 2248 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया


गंभीर घायल-:

1-:प्रमोद राणा पुत्र  दौलत सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

 

मृतक-:

2-:जगदीश चौहान पुत्र  हरि किशन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी।

3-:जयपाल सिंह पुत्र  बालम सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी बलावट तहसील मोरी।

No comments:

Post a Comment