उत्तरकाशी-हिमालयी राज्यों में अब तक का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान, स्वच्छता कार्य में जुड़े हजारों लोग
![]() |
उत्तरकाशी-जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस से अब तक गंगोत्री में भारतीय हिमालय क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े सफाई अभियान में अहम भूमिका निभाई। इस अभियान का नेतृत्व वेस्ट वॉरियर्स संस्था ने किया और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों से हजारों लोगों को एक साथ जोड़ा गया। सभी ने मिलकर एक दिन में 7000 किलो से ज़्यादा कचरा एकत्रित किया।गंगोत्री में करीब 160 लोगों ने सफाई अभियान में भाग लिया। हरीश नेगी DD गंगोत्री नेशनल पार्क के सहयोग से स्वच्छता अभियान किया गया। बोजवासा गोमुख, गंगोत्री जैसे जगहों पर की गई। इन जगहों से लगभग 85 किलो सूखा कचरा एकत्र किया गया, जिसे अब वेस्ट वॉरियर्स की टीम रीसाइक्लिंग के लिए प्रोसेस कर रही है। 500 किलो गीला कचरा का नगर पंचायत द्वारा निस्तारण किया गया ।अभियान में कई तरह के लोगों ने हिस्सा लिया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हाइड्रोलॉजी, ट्रैक द हिमालया स्थानीय समुदाय, सामाजिक संगठन और सरकारी विभाग जैसे वन विभाग, पुलिस विभाग,और नगर निगम भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर यह दिखाया कि जब लोग साथ आते हैं, तो बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
![]() |
स्वच्छता अभियान गंगोत्री तक सीमित नहीं था। हिमाचल प्रदेश के मनाली, धर्मशाला, कसौली, बीड़ और रेणुकाजी जैसे क्षेत्रों में भी सफाई हुई। उत्तराखंड में देहरादून, उत्तरकाशी, कॉर्बेट, आसन और केंपटी फॉल्स जैसे इलाकों में भी यह अभियान पहुंचा।वेस्ट वॉरियर्स संस्था हिमालयी क्षेत्रों में बेहतर कचरा प्रबंधन सिस्टम बनाने पर काम करती है। ऐसे अभियानों के ज़रिए यह संस्था सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को उनके पर्यावरण की ज़िम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करती है। विश्व पर्यावरण दिवस पर यह दिखाया कि जब हजारों लोग एक मकसद के लिए एक साथ आते हैं, तो असली बदलाव संभव है। यह अब तक का सबसे बड़ा हिमालई सफाई अभियान है। और यह एक याद दिलाने वाला उदाहरण है कि बदलाव तब आता है जब हम सब मिलकर कदम उठाते हैं।
![]() |
स्वच्छता अभियान में सुरेश चोहान (विधायक गंगोत्री) एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था की तरफ़ से एडिसन, सॉमीका, करण एवं सुरेश सेमवाल (गंगोत्री धाम मंदिर सचिव), उमेश सुयाल (EO), रवि कांत (पुलिस उपाधीक्षक), प्रमोद उनियाल (ASI गंगोत्री), पुलिस आरक्षी पंचम राणा , हरीश नेगी (डिप्टी डायरेक्टर गंगोत्री नेशनल पार्क), मयंक गर्ग (SDO UTARKASHI DIVISION), प्रदीप बिष्ट (रेंजर गंगोत्री नेशनल पार्क), वाई ऐस चौहान (रेंजर गंगोत्री रेंज) वन दरोगा अरुण राणा, वन आरक्षी दीपक, कुश राणा, नरेश आदि हजारों लोग शामिल हुए ।
No comments:
Post a Comment