उत्तरकाशी-पुलिस और एसओजी की टीम ने करीब 2 लाख रुपए की चरस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी।।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के अंतर्गत चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल के दिशा निर्देश में पुलिस द्वारा अवैध नशे व मादक पदार्थो के कारोबार में संलिप्त लोगो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण मे थाना बडकोट व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुये एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक एसओजी, प्रमोद उनियाल एवं थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना बडकोट व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुए कल 5 फरवरी 2025 की सांय को चैकिंग के दौरान बडकोट, कृष्णा खड्ड के पास से आलोक कुमार नाम के युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 937 ग्राम चरस बरामद की गई।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध थाना बडकोट पर 8/20/ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया साथ ही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।बरामद चरस की कीमत करीब 2 लाख बताई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त- आलोक कुमार पुत्र दिल्लू लाल निवासी गुफियारा, उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 गम्भीर सिंह तोमर,हे0का0 सुरेश, हे0कानि0 अर्जुन सिंह,एसओजी टीम मौजूद रही।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.