उत्तरकाशी-राष्ट्रीय पार्टियों पर निर्दलीय रहे भारी,बड़कोट में विनोद डोभाल,चिन्यालीसौड़ मनोज कोहली और बाड़ाहाट नगरपालिका में निर्दलीय भूपेंद्र सिंह चौहान जीते - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Saturday, January 25, 2025

उत्तरकाशी-राष्ट्रीय पार्टियों पर निर्दलीय रहे भारी,बड़कोट में विनोद डोभाल,चिन्यालीसौड़ मनोज कोहली और बाड़ाहाट नगरपालिका में निर्दलीय भूपेंद्र सिंह चौहान जीते

उत्तरकाशी-राष्ट्रीय पार्टियों पर निर्दलीय रहे भारी,बड़कोट में विनोद डोभाल,चिन्यालीसौड़ मनोज कोहली और बाड़ाहाट नगरपालिका में निर्दलीय भूपेंद्र सिंह चौहान जीते




उत्तरकाशी।। जनपद में नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियों पर निर्दलीय प्रत्याशी भारी रहे उत्तरकाशी बाड़ाहाट नगरपालिका से निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र चौहान ने भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट को 3246  वोटो हराया। भूपेंद्र चौहान 8291 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट को 5045 मत मिले तो वहीं  चिन्यालीसौड नगर पालिका से निर्दलीय मनोज कोहली ने जीत दर्ज की है।साथ ही नगर पालिका बडकोट से निर्दलीय प्रत्याशी विनोद डोभाल ने भाजपा प्रत्याशी अतोल रावत को 1924 वोटो से हराया,नगर पालिका पुरोला में कांग्रेस प्रत्याशी बिहारी लाल शाह जीते जबकि नगर पंचायत नौगांव में भाजपा के विजय कुमार ने 220 वोटो से जीत दर्ज की, जीतने के बाद सभी प्रत्याशियों के साथ समर्थकों ने पूरे नगर क्षेत्र में  विजय जुलूस निकालकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली और होली एक साथ मनाई।


बाड़ाहाट नगरपालिका में जीते अध्यक्ष और वार्ड सदस्य 


नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान 



1-गंगोरी  वार्ड नंबर 1 से सुषमा डंगवाल जीती।।


2-:कलक्ट्रेट 2 नंबर वार्ड से अमरीकन पुरी  जीते।।


3-:वार्ड नंबर 3 तिलोथ से आदित्य चौहान जीते।।


4-:वार्ड नंबर 4 गंगानगर से निर्दलीय, से मधु भट्ट जीती।।


5-:वार्ड नंबर 5 चिकित्सालय क्षेत्र से महावीर चौहान जीते।।


6-:वार्ड नंबर 6 से संतोषी राणा जीती।। 


7-:वार्ड नंबर 7 पाडुली से बिजोरा देवी जीती।। 


8-:वार्ड नंबर 8 जोशियाड़ा से सुनीता नेगी जीती।।


9-:वार्ड 9 लदाडी से निर्दलीय वंदना नौटियाल जीती


10-:वार्ड नंबर 10 से देवराज बिष्ट जीते।।


11-:वार्ड नंबर 11 ज्ञानसू क्षेत्र में मनीष पंवार जीते।।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.