उत्तरकाशी-जनपद में धूमधाम से मनाया गया 76 वाँ गणतंत्र दिवस,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भव्य परेड की ली सलामी - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Sunday, January 26, 2025

उत्तरकाशी-जनपद में धूमधाम से मनाया गया 76 वाँ गणतंत्र दिवस,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भव्य परेड की ली सलामी

उत्तरकाशी-जनपद में धूमधाम से मनाया गया 76 वाँ गणतंत्र दिवस,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भव्य परेड की ली सलामी





उत्तरकाशी।।। जनपद मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों, सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों में  76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन ज्ञानसू में गणतंत्र दिवस के आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।इस अवसर पर  जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद डी एम और पुलिस अधीक्षक ने भव्य पुलिस परेड की सलामी ली।गणतंत्र दिवस के पर्व पर जिले भर में अनेक स्थानों पर प्रातः काल स्कूली छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।  जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट एवं पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने परेड की सलामी लेने के बाद जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं दी इस अवसर पर पुलिस बैंड की धुनों के बीच उत्तराखंड पुलिस तथा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों, महिला होमगार्ड्स के दस्ते, एनएसीसी कैडैट्स, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, यातायात पुलिस एवं पुलिस संचार इकाई द्वारा भव्य पुलिस परेड एवं झांकी का आयोजन किया गया। इस समारोह में ऋषिराम शिक्षण संस्थान तथा गोस्वामी गणेशदत्त विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं के साथ ही पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।






जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा  कि हमारे संविधान द्वारा नागरिकों के मौलिक अधिकार और कर्तव्य निर्धारित किये गए हैं, जिसका अनुपालन करना हर नागरिक का  परम कर्तव्य है। संविधान में ही प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक ओर राजनैतिक न्याय पाने का अधिकार दिया गया है । आज हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और पूरे देश में विधि का शासन लागू है। हमारे देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और भारत अब दुनिया के अग्रणी व सशक्त देशों में सम्मिलित हो गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि तेजी से आगे बढते भारत को विश्व का सबसे मजबूत और शक्तिशाली देश बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस बल नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था कायम करने के साथ ही देश के विकास में योगदान करने के लिए निरंतर जुटे रहने के लिए संकल्पबद्ध हैं। 





 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस.एल. सेमवाल, अपर जिलाधिकारी पी.एल. शाह, प्रभागीय वनाधिकारी डी.पी. बलूनी, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस रावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जयेश बडोला सहित प्रशासन, पुलिस एवं सेना के अनेक अधिकारीगण, पूर्व सैनिक एवं जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.