uttarkashi-महाशिवरात्रि पर्व पर गंगोत्री के दिव्य पवित्र गंगाजल से विश्व कल्याण एवं शांति के लिए नेपाल पशुपतिनाथ हुआ जलाभिषेक - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, March 8, 2024

uttarkashi-महाशिवरात्रि पर्व पर गंगोत्री के दिव्य पवित्र गंगाजल से विश्व कल्याण एवं शांति के लिए नेपाल पशुपतिनाथ हुआ जलाभिषेक


uttarkashi-महाशिवरात्रि पर्व पर गंगोत्री के दिव्य पवित्र गंगाजल से विश्व कल्याण एवं शांति के लिए नेपाल पशुपतिनाथ हुआ जलाभिषेक




उत्तरकाशी के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में अक्षय तृतीया के पावन पर दिव्य कलश में भरा पवित्र गंगाजल से आज महाशिवरात्रि पर्व पर नेपाल पशुपतिनाथ में बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल अभिषेक किया गया बताते चले कि प्रतिवर्ष पंडित महेंद्र प्रसाद गंगोत्री में जब अक्षय तृतीया पर कपाट खुलते हैं तो दिव्य कलश में गंगाजल भरते हैं और इस पवित्र गंगाजल की जय दुर्गे पशुपति भवन उत्तरकाशी में ज्वाला ज्योति से छः माह तक पूजा-अर्चना की जाती। यह परंपरा महाराज महेंद्र प्रसाद के पूर्वजों के द्वारा वर्षों से की जा रही है। इस वर्ष भी यह पवित्र गंगाजल 14 फरवरी बसंत पंचमी पर उत्तरकाशी से नेपाल काठमांडू पशुपतिनाथ के लिए रवाना हुआ था। और आज महाराज महेंद्र प्रसाद की मौजूदगी में नेपाल के हजारों श्रद्धालुओं के साथ पशुपतिनाथ में इस दिव्य गंगाजल से जलाभिषेक किया गया महाराज महेंद्र नाथ का कहना है कि दोनों देशों की अच्छी मित्रता के लिए और विश्व में शांति सद्भावना बनी रहे इसके लिए प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर गंगोत्री के दिव्य गंगाजल से पशुपतिनाथ में जल अभिषेक किया जाता है और इस वर्ष भी भव्य रूप में महाशिवरात्रि पर पर गंगोत्री के पवित्र गंगाजल से जल अभिषेक किया गया। 

No comments:

Post a Comment

1235