Homedehradunhomeindiauttarakhandभाजपा में शामिल हुए गंगोत्री के पूर्व विधायक,और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण,पूर्व विधायक मालचंद ने भी की घर वापसी
भाजपा में शामिल हुए गंगोत्री के पूर्व विधायक,और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण,पूर्व विधायक मालचंद ने भी की घर वापसी
भाजपा में शामिल हुए गंगोत्री के पूर्व विधायक,और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण,पूर्व विधायक मालचंद ने भी की घर वापसी
देहरादून।। उत्तराखंड भाजपा कार्यालय बलबीर रोड़ देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,और भाजपा के जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा की उपस्थिति में सैकड़ों समर्थकों के साथ गंगोत्री के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण भाजपा में शामिल हुए और सदस्यता ग्रहण की। साथ पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने बीजेपी में शामिल होकर घर वापसी की है। बताते चलें कि विजयपाल सजवाण 2002 और 2012 में गंगोत्री विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे हैं। और 5 बार गंगोत्री विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ा है। विजयपाल सजवाण ने कहा है कि इस समय कांग्रेस अपने पार्टी के परिवार को नहीं संभाल पा रही है। और कांग्रेस से कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे है।साथ ही वहां पर व्यक्ति अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। इसलिए मुझे यह निर्णय लेना पड़ा उन्होंने कहा कि मैं 2017 में जब मुझे भाजपा में आने का न्योता दिया गया था तब मैं कांग्रेस के साथ डटकर खड़ा रहा। लेकिन आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर मैंने भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन की है।
विजयपाल सजवाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड राज्य के प्रति विशेष लगाव एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा संगठन की रीति नीति मे विश्वास व्यक्त करते हुए आज मैंने ये निर्णय लिया। उन्होंने साथ मे सम्मिलित हुए पंचायत व नगरपलिका प्रतिनिधियों सहित कांग्रेस पदाधिकारियों का उनका साथ और मजबूती देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।सजवाण ने कहा कि हिन्दु सनातन धर्म की अवधारणा से अयोध्या मे भव्य राम मंदिर की स्थापना से लेकर कश्मीर से धारा 370 हटाना व अन्य कई ऐसे मुद्दे है जिससे प्रत्येक भारतीय नागरिक गौरवांवित हुआ है और ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति से ही संभव हो पाया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी मे विश्वास व्यक्त कर आने वाले समय मे राष्ट्र एकता व अखंड भारत की परिकल्पना को जीवंत रखने के उद्देश्य से कार्य करने की इच्छा व्यक्त की।इस अवसर पर उनके साथ सैकड़ों समर्थक भाजपा में सम्मिलित हुए।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.