uttarkashi accident breaking-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त 4 लोगों की मृत्यु 2 गंभीर घायल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, September 15, 2023

uttarkashi accident breaking-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त 4 लोगों की मृत्यु 2 गंभीर घायल


uttarkashi accident breaking-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त 4 लोगों की मृत्यु 2 गंभीर घायल 




उत्तरकाशी।। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग आर्य विहार आश्रम द्वारी के पास एक ओमनी वाहन भागीरथी नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।वहन में चालक सहित 6 लोग सवार थे जिसमें से 3 लोगों की घटना स्थल पर मृत्यु जबकि 3 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है। जिसमें से 01 महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई ।घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और थाना मनेरी पुलिस ,108 सेवा और  सीओ अनुज कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों का रेस्कयू कर घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल वाहन में सवार गम्भीर घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है और हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है वाहन में सभी लोग स्थानीय थे जो उत्तरकाशी से भटवाड़ी ओंगी गांव की ओर जा रहे थे। 




वही सीओ  उत्तरकाशी अनुज कुमार का कहना है की एक वाहन उत्तरकाशी से भटवाड़ी ओंगी द्वारी के लिए जा रहा था अचानक पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें से तीन लोगों की घटना स्थल पर  मृत्यु हो गई जबकि एक घायल महिला की अस्पताल  ले जाते समय मृत्यु हो गई। सभी लोग स्थानीय हैं।


मृतकों का नाम 

1. इंदिरा देवी पत्नी स्वर्गीय उत्तम सिंह निवासी ग्राम द्वारी जनपद उत्तरकाशी उम्र 51 वर्ष।                     

 2. करण लाल पुत्र सेवालाल निवासी सालंग भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 52 वर्ष । 

3. आशा देवी पत्नी मंगलदास निवासी द्वारी भटवाडी उत्तरकाशी उम्र 41 वर्ष।     

 4. दुर्गा देवी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी  उम्र 60 वर्ष।       


घायलों का नाम पता विवरण

 1.  आदित्य रावत पुत्र रामचंद्र निवासी द्वारी भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष (वाहन चालक) 

2. लुद्रा सिंह उर्फ राजा पुत्र योगेश सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष

No comments:

Post a Comment

1235