उतरकाशी-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया, दीर्घायु के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Saturday, September 16, 2023

उतरकाशी-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया, दीर्घायु के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना


उतरकाशी-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा संकल्प  दिवस के रूप में मनाया, दीर्घायु के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना 



उत्तरकाशी।। जनपद के सभी मंडल मुख्यालय  सहित जिला मुख्यालय में   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल मिठाई एवं काशी विश्वनाथ मंदिर में  पूजा अर्चना कर युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र राणा व सैकड़ों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने  काशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी  के दीर्घायु के लिए रुद्राभिषेक पूजा अर्चना व हवन किया तथा जिला चिकित्सालय में फल एवं दवाइयों का वितरण किया  महिला मोर्चा ने  हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया कर कई दीपों का प्रज्ज्वलन किया।





इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और भाजपा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के दीर्घायु के लिए प्रार्थना की और भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं भगवान काशी विश्वनाथ एवं  मां गंगा यमुना सदैव अपना आशीर्वाद मुख्यमंत्री पर बनाए रखें,इस अवसर पर जिला महामंत्री नागेन्द्र चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता विजय संतरी, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गंगाडी सहित प्रार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ  कार्यकर्ता पदाधिकारियों मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

1235