उत्तरकाशी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट में एक यात्री बस के ऊपर गिरा पत्थर एक महिला की मौत एक युवक गम्भीर घायल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Wednesday, August 9, 2023

उत्तरकाशी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट में एक यात्री बस के ऊपर गिरा पत्थर एक महिला की मौत एक युवक गम्भीर घायल


उत्तरकाशी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट में एक यात्री बस के ऊपर गिरा पत्थर एक महिला की मौत एक युवक गम्भीर घायल




उत्तरकाशी।। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरकोट लैंडस्लाइड जॉन पर एक बड़ा हादसा हो गया पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर ने महिला यात्री की जान ले ली जबकि एक युवक गम्भीर घायल हो गया जिसे देहरादून रेफर कर दिया गया। बताते चले कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरकोट में लगातार पत्थरों की बारिश होना खतरे का सबब बना हुआ है। तीन सप्ताह पहले इसी स्थान पर पुलिस के जवान की पत्थर के चपेट में आने से मौत हो गयी थी और आज सुबह यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रही बस जिसमे 17 श्रदालु सवार थे के ऊपर पत्थर गिरने से हैदराबाद निवासी पायल उम्र 30 वर्ष की मौत हो गयी जबकि मुंबई का युवक कृष्णा घायल हो गया जिसे देहरादून रैफर किया गया। अन्य यात्री सुरक्षित है। 

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.