Big breaking- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की दर्दनाक मौत एक गंभीर घायल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Saturday, November 19, 2022

Big breaking- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की दर्दनाक मौत एक गंभीर घायल


Big breaking- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की दर्दनाक मौत एक गंभीर घायल



उत्तरकाशी।(।ब्यूरो)जनपद में  यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ब्रह्मखाल अचानक होटल के पास दिन लगभग 12 बजे  एक वेगानार  वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में दो महिलाओं सहित 6 लोग सवार थे जिसमें से 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक व्यक्ति घटना में गंभीर घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही 108 सेवा ,पुलिस एसडीआरएफ  की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घटना में हताहत हुए और घायल का रेस्क्यू  किया गया। साथ ही गंभीर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़  में भर्ती कराया गया है और घटना में जिनकी मृत्यु हुई उनके शवों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी में पोस्टमार्टम के लिए लाया जा रहा है बताया जा रहा है कि सभी लोग भटवाड़ी से पुरोला की ओर जा रहे थे। वाहन में सवार सभी लोग स्थानीय बताये जा रहे हैं।



मृतक-:
1- :बलबीर सिंह चौहान पुत्र श्री कुन्दन सिंह चौहान उम्र 67. वार्ड न0 03. निकट जी०आई०सी०. उपराडी, बडकोट

2-: प्रेमलाल उम्र 65 गंगानगर, टीचर कालोनी, उत्तरकाशी।

3 - :श्रीमती स्यामली देवी, पत्नी श्री प्रेमलाल उम्र 52 निवासी निकट मंगल आश्रम, गंगानगर
बाडाहाट, उत्तरकाशी

4-: श्रीमती गंगी देवी, पत्नी अमर सिंह उम्र 67 निवासी पुरोला 

5-: अमर सिंह पुत्र श्री बृजलाल उम्र 72 निवासी पुरोला ।

      घायल-:
1- :श्रीमती रामकली, पत्नी अमर सिंह उम्र 67. निवासी तिलोथ सेरा, उत्तरकाशी। जिसे जिला
चिकित्सालय उत्तरकाशी से प्रथामिक उपचार के बाद इन्हे हयर सेन्टर देहरादून भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

1235