उत्तरकाशी-पुलिस ने हत्या का 6 घण्टे में किया खुलासा, एक युवक ने अपने ही साथी को भागीरथी नदी में धक्का देकर उतारा मौत के घाट,घटना की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Monday, August 1, 2022

उत्तरकाशी-पुलिस ने हत्या का 6 घण्टे में किया खुलासा, एक युवक ने अपने ही साथी को भागीरथी नदी में धक्का देकर उतारा मौत के घाट,घटना की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

उत्तरकाशी-पुलिस ने हत्या का 6 घण्टे में किया खुलासा, एक युवक ने अपने ही साथी को भागीरथी नदी में धक्का देकर उतारा मौत के घाट,घटना की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद





उत्तरकाशी।।(ब्यूरो)जनपद में बीते 30 जुलाई को केदारघाट में रात्रि को एक युवक ने अपने ही साथी को भागीरथी नदी में धक्का देकर जान से मार दिया। यह सारी वारदात CCTV कैमरे कैद हो गई।जिस स्वीट शॉप में दोनों युवक काम करते थे वहां के मालिक ने थाना कोतवाली उत्तरकाशी में मामले पर एक लिखित तहरीर दी थी जिस पर पुलिस टीम के द्वारा मामले की छानबीन की गई। और जहां पर युवक ने अपने साथी को धक्का दिया वहां पर एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था। वारदात   सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । सन्देह के आधार पर पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले  फुटेज के आधार पर गुमशुदा साथी जिसको धक्का दिया गया  30-07-2022 की रात्रि में केदारघाट के पास आरोपी ने अपने साथी को भागीरथी नदी में फेंककर मार दिया   अभियुक्त से  पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसके द्वारा बताया कि मैंने पहले से ही अपने मन में अपने साथी  को जान से मारने की पूरी प्लानिंग बना ली थी।  हम दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी, उसके बाद मैं अपने साथी को अपने साथ  केदारघाट पर ले गया । मैंने उसे बातों में उलझाया और मौका देखकर केदारघाट में भगीरथी नदी के किनारे पर लगी रेलिंग के पास ले गया और मौका पाकर मैने अपने साथी को पांव पकड़कर नदी में गिरा कर जान से मार दिया। दूसरे दिन मैं अपने  स्वीट शॉप के मालिक को गुमशुदगी दर्ज करवाने के लिये इसलिये थाने आया ताकि मुझ पर कोई शक न करे। वहीं पुलिस अधीक्षक अपन यदुवंशी ने कहा कि साक्ष्य के आधार पर आरोपी को धारा 302   अभियोग में गिरफ्तार किया ।साथ ही अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।




गिरफ्तार अभियुक्त-महादेव नौटियाल पुत्र गोविन्द राम नौटियाल निवासी ज्ञानसू थाना कोतवाली उत्तरकाशी उम्र-32 वर्ष, मूल निवासी-देवर तह0 प्रतापनगर थाना लम्बगांव, टिहरी गढवाल।


नाम पता मृतक- सोबन सिंह पंवार पुत्र जब्बर सिंह पंवार निवासी खोलगढ प्रतापनगर थाना लम्बगांव टिहरी गढवाल उम्र-42 वर्ष।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1-व0उ0नि0 श्री मोहन कठैत-कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी

2-उ0नि0 प्रकाश राणा

3-कानि0 दीपक सिंह

4-कानि0 गोविन्द सिंह

5-कानि0 सरदार सिंह

6-कानि0 प्रमोद सिंह

7-कानि0 मनीष मंमगाई

8-कानि0 कपिल 

9-कानि0 नीरज रावत


मामले का खुलासा एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये  पुलिस अधीक्षक के द्वारा  उत्साहवर्धन हेतु टीम को 5000रु0/ के पारितोषिक देने की घोषणा की गई

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.