उत्तरकाशी-नीलांग घाटी में भूस्खलन की चपेट में आने से आर्मी जवान की मौत,एक सैन्य अधिकारी घायल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Wednesday, August 3, 2022

उत्तरकाशी-नीलांग घाटी में भूस्खलन की चपेट में आने से आर्मी जवान की मौत,एक सैन्य अधिकारी घायल

उत्तरकाशी-नीलांग घाटी में भूस्खलन की चपेट में आने से आर्मी जवान की मौत,एक सैन्य अधिकारी घायल





उत्तरकाशी।।(ब्यूरो)भारत-चीन सीमा से लगी नेलांग घाटी मार्ग पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से पेट्रोलिंग करते समय आर्मी के एक जवान की मौत हो गई। औरएक सैन्य अधिकारी चोटिल हो गया।जेकलाई जम्भू कश्मीर बटालाइन के शहीद जवान को आर्मी के हेलीकॉप्टर द्वारा और पायलट की सूझबूझ के साथ रेस्क्यू कर हर्षिल लाया गया।घटना कल मंगलवार भैरोघाटी से लगभग 3 किलोमीटर आगे नीलांग बॉर्डर सड़क मार्ग में हुई। 


आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया  कि जब पहाड़ी भूस्खलन हुआ तो जेकलाई जम्भू कश्मीर सेना का दल पैदल पेट्रोलिंग कर  था। कि अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से जवान भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसमे जवान की मृत्यु हो गई आर्मी के हेलीकॉप्टर और जवानों के द्वारा जवान का रेस्क्यू किया गया। जिसका शव जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है।शहीद जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला।जिसकी पोस्टिंग हर्षिल में थी इस घटना में एक सैन्य अधिकारी घायल हुआ है।

No comments:

Post a Comment

1235