उत्तरकाशी।।तिलाड़ी शहीद दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Monday, May 30, 2022

उत्तरकाशी।।तिलाड़ी शहीद दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

उत्तरकाशी।।तिलाड़ी शहीद दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित





उत्तराकाशी।। जनपद के रवांई घाटी के तिलाड़ी शहीद दिवस के अवसर पर  जिलाधिकारी  अभिषेक रुहेला,यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, क्षेत्र के लोगों द्वारा तिलाड़ी में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । 30 मई 1930 को तिलाड़ी कांड में  अपने हकहककों की लड़ाई के लिए तिलाड़ी कांड में अपनी जान न्योछावर करने वाले रवांई, जौनपुर क्षेत्र के सभी शहीद किसानों  को याद किया गया तथा इस मौके पर नगर पालिका द्वारा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने अपने सम्बोधन में कहा है कि इस ऐतिहासिक तिलाड़ी शहीद स्थल के विकास को किये जाने की जरूरत है, इसके विकास व गौरव को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस  स्थल का वृहद स्तर पर विकास कार्य किया जाएगा। ताकि राज्य के अलावा देश व दुनिया के लोग तिलाड़ी शहीद स्थल को जान सकें। तिलाड़ी शहीद दिवस के इस अवसर में स्थानीय विधायक संजय डोभाल ने तिलाड़ी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा है कि धन्य हैं तिलाड़ी के वे शहीद जिन्होंने अपने हक हकूकों के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी और आज उन शहीदों की बदौलत सभी हक हकूक हमारे लिए बहाल हैं। कहा कि तिलाड़ी शाहिद स्थल के विकास के लिए जो सम्भव होगा, वह उसके लिए पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर डीएफओ सुबोध काला, नगर पालिका अध्यक्ष अनुपम रावत,पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, एसडीएम शालिनी नेगी, सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी, सकल चंद रावत, अतोल रावत, अजवीन पंवार, आनंद राणा, दलवीर डोटियाल,जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख किशन  राणा,कपिल देव रावत, सोबन राणा, राजेश सेमवाल, राजेन्द्र सिंह रावत , तिलाड़ी सम्मान समिति के अध्यक्ष सुनील थपलियाल , कोषाध्यक्ष ध्यान सिंह रावत,राकेश ऱमोला, जनक सिंह राणा, विनोद असवाल, ललित पंवार, सजंय पंवार, विजय सिंह, तहसीलदार चमन सिंह,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.