Uttarkashi breaking-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कोपांग बैंड के पास टेम्पो ट्रेवल वाहन दुर्घटनाग्रस्त इलाज के दौरान 2 की मौत,13 घायल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, May 30, 2022

Uttarkashi breaking-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कोपांग बैंड के पास टेम्पो ट्रेवल वाहन दुर्घटनाग्रस्त इलाज के दौरान 2 की मौत,13 घायल

Uttarkashi breaking-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कोपांग बैंड के पास टेम्पो ट्रेवल वाहन दुर्घटनाग्रस्त इलाज के दौरान 2 की मौत,13 घायल




उत्तरकाशी ।। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग  कोपांग  बैंड के पास एक टेम्पो ट्रेवल  यात्री वाहन देर रात्रि लगभग 12:20 बजे   दुर्घटनाग्रस्त हो गया वाहन में  में चालक सहित 15 यात्री  सवार थे।दुर्घटना की सूचना मिलते ही   आई0टी0बी0पी0 कोपांग और  पुलिस थाना हर्षिल से जवान रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।और वाहन में सभी घायलों को रेस्क्यू कर आर्मी अस्पताल हर्षिल में  भर्ती करवाया गया दुर्घटना में 5 गम्भीर घायलों में से   इलाज के दौरान आर्मी अस्पताल हर्षिल में  2 लोगों की मृत्यु हो गई।।मृतक में एक महिला और एक पुरुष है।




वाहन में सवार  13  घायलों  को आर्मी अस्पताल हर्षिल से 108 सेवा के माध्यम से  प्राथमिक उपचार   के बाद  जिला अस्पताल  उत्तरकाशी लाया गया।। 13 घायलों में से 2 गम्भीर घायलों को हायर सेंटर मैक्स अस्पताल देहरादून के लिए रेफर किया गया।जबकि एक घायल की स्थिति सामान्य देखते उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया साथ ही 10 यात्रियों का इलाज अभी भी जिला अस्पताल उत्तरकाशी में चल रहा है। वही सभी वाहन यात्री महाराष्ट्र राज्य की रहने वाले हैं।



अब सवाल खड़ा ये होता है।जिला प्रशासन और  पुलिस पर  कि वाहन देर रात्रि 12:20 बजे  कैसे आवागमन कर रहा था। जबकि रात्रि 10:00 बजे के बाद सभी वाहनों के आवागमन पर गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में रोक है। यात्रा चेकिंग रुट पर क्या वाहन को रोका नहीं गया? इससे पूर्व भी वाहन दुर्घटना में उत्तरकाशी से लगे टिहरी जनपद के कमांद के पास 6 लोगों की मौत और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में  भी 3 लोगों की मौत हो चुकी है,अभी यात्रा को एक का भी समय नहीं हुआ और आये दिन यात्रा मार्गों पर सड़क हादसों की घटनाएं देखने को मिल रही है।यदि यात्रा चेकिंग रूटों पर सख्ती नहीं बरती गई और सड़क हादसों से सबक नहीं लिया गया स्थिति गम्भीर हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

1235