उत्तरकाशी।।हिंदी पत्रकारिता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार सूरत सिंह रावत को किया गया सम्मानित,पत्रकारिता के समक्ष वर्तमान चुनौती "शोशल मीडिया की भ्रमक जानकारियों से बचाना" - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, May 30, 2022

उत्तरकाशी।।हिंदी पत्रकारिता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार सूरत सिंह रावत को किया गया सम्मानित,पत्रकारिता के समक्ष वर्तमान चुनौती "शोशल मीडिया की भ्रमक जानकारियों से बचाना"

उत्तरकाशी।।हिंदी पत्रकारिता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार सूरत सिंह रावत को किया गया सम्मानित,पत्रकारिता के समक्ष वर्तमान चुनौती "शोशल मीडिया की भ्रमक जानकारियों से बचाना"





उत्तरकाशी।।हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर साहित्य प्रेस परिषद उत्तरकाशी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया की भ्रामक जानकारियों से बचाना पत्रकारिता के समक्ष चुनौती है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार सूरत सिंह रावत को भी सम्मानित किया गया।  हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला सभागार में वर्तमान समय में हिंदी पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियां विषय पर गोष्ठी आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में आम नागरिकों को भ्रामक तथ्यों से बचाए रखना पत्र‌कारिता के समक्ष एक बड़ी चुनौती बन गई है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि स्थानीय समस्याओं के निराकरण में स्थानीय समाचार पत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम के दौरार वरिष्ठ पत्रकार सूरत सिंह रावत को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सूचना अधिकारी सुरेश कुमार, प‌र‌िषद के संरक्षक पंकज गुप्ता,अध्यक्ष शैलेन्द्र गोदियाल, महासचिव राजीव खत्री, उपाध्यक्ष जगमोहन चौहान, बलबीर परमार, नितिन रमोला, सचिव विपिन नेगी, सुमन प्रदीप, अजय कुमार, सह सचिव सूर्य प्रकाश नौटियाल, कोषाध्यक्ष आशीष मिश्रा, संप्रेक्षक विनीत कंसवाल, संजय पंवार, राहुल भारती, राजेश जोशी आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.