उत्तरकाशी-आम आदमी पार्टी की रैली और जनसभा में उमड़ा जनता का हुजूम, सैकड़ों लोग शामिल हुए आम आदमी पार्टी में - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Thursday, December 30, 2021

उत्तरकाशी-आम आदमी पार्टी की रैली और जनसभा में उमड़ा जनता का हुजूम, सैकड़ों लोग शामिल हुए आम आदमी पार्टी में

 उत्तरकाशी-आम आदमी पार्टी की रैली और जनसभा में उमड़ा जनता का हुजूम, सैकड़ों  लोग शामिल हुए आम आदमी  पार्टी में





उत्तरकाशी ।।गंगोत्री विधानसभा मुख्यमंत्री चुनेगी के नारे के साथ आज  आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा के सीमन्त  विकासखण्ड भटवाड़ी में चुनावी रैली और जनसभा की जहां पर  रि कर्नल अजय कोठियाल के समर्थन में रैली में बड़ा हुजूम उमड़ा और सैकड़ो लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। भटवाड़ी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए  कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की तरह मुख्यमंत्री पैदा करने की फैक्ट्री नहीं बल्कि रोजगार के नए आयाम स्थापित करने वाली पार्टी है।






आम आदमी पार्टी ने आज सीमन्त विकासखंड भटवाड़ी में रैली का आयोजन किया गया। रैली में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।जिसके बाद भटवाड़ी विकासखण्ड मुख्यालय के रामलीला मैदान में रिटायर कर्नल अजय कोठियाल ने जनता को सम्बोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे।उन्होंने  कहा कि जिस प्रकार से केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक चैनल के इन्क्लेव कार्यक्रम में जनता को हरामखोर जैसे भद्दे शब्द का प्रयोग किया है।प्रदेश की जनता उनको कभी भी माफ नहीं करेगी। क्योंकि आम आदमी पार्टी जिन सुविधाओ की प्रदेश की जनता के लिए बात करती है।उससे भाजपा और कांग्रेस बौखलाई हुई है। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जिस प्रकार आम आदमी को जनता का आपार  समर्थन  मिल रहा है। उससे यही लगता है कि गंगोत्री विधानसभा की जनता इस बार अवश्य विधायक के साथ मुख्यमंत्री चुनेगी।



रिपोर्ट-सूर्यपकाश  नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235