उत्तरकाशी-आम आदमी पार्टी ने भी समझा गंगोत्री का मिथक,मुख्यमंत्री के चेहरे को बनाया गंगोत्री से उमीदवार, गंगोत्री विधानसभा सीट पर अब दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Wednesday, November 17, 2021

उत्तरकाशी-आम आदमी पार्टी ने भी समझा गंगोत्री का मिथक,मुख्यमंत्री के चेहरे को बनाया गंगोत्री से उमीदवार, गंगोत्री विधानसभा सीट पर अब दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया
उत्तरकाशी-आम आदमी पार्टी ने भी समझा गंगोत्री का मिथक,मुख्यमंत्री के चेहरे को बनाया गंगोत्री से उम्मीदवार, गंगोत्री विधानसभा सीट पर अब दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला




उत्तरकाशी।। जनपद मुख्यालय पहुंचे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज सबसे पहिले   पत्रकार वार्ता की जिसमे उन्होंने  बड़ी घोषणा  की मनीष सिसोदिया ने कहा की गंगोत्री विधानसभा से आगामी 2022 चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल होंगे। कर्नल अजय कोठियाल आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में गंगोत्री विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। कर्नल अजय कोठियाल  आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे भी है  और अब कर्नल अजय कोठियाल का नाम आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा महत्वपूर्ण सीट से  चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।तो कहीं ना कहीं यह कांग्रेस और भाजपा के लिए गंगोत्री विधानसभा से चिंता का विषय हो सकता है। आम आदमी पार्टी ने भी गंगोत्री के मिथक को समझा की जिस पार्टी का विधायक गंगोत्री से चुनाव जीतकर विधानसभा में जाता है प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार बनती है यह मिथक देश की आजादी के बाद पहले आम चुनाव से बना हुआ है। इसीलिए आम आदमी पार्टी ने अपने भारी भरकम प्रत्याशी को गंगोत्री विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है।




दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तांबाखानी सुरंग से शुरू हुई रोजगार तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसके बाद उत्तरकाशी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया जिसमें मनीष सिसोदिया ने जमकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में बारी -बारी से भाजपा और कांग्रेस की सरकारें  रही है।इन दोनों पार्टियों ने उत्तराखंड की जनता के साथ धोखा किया है। आज उत्तराखंड की जनता के पास एक विकल्प है आम आदमी पार्टी है।अगर कर्नल अजय कोठियाल मुख्यमंत्री बनते हैं और गंगोत्री विधानसभा से विधायक चुनकर जाते हैं। तो  उत्तराखंड की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी। यही नहीं मनीष सिसोदिया ने दोनों पार्टियों को चैलेंज किया की एक भी स्कूल उत्तराखंड में ऐसा बता दें जिसमें प्राइवेट स्कूल से बच्चे सरकारी स्कूल में प्रवेश कर रहे हैं। दिल्ली में हमने आज सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाएं बदल दी है। बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों से बच्चे आज सरकारी स्कूलों में आ रहे हैं।



गंगोत्री विधानसभा का मिथक है कि जिस पार्टी का विधायक यहां से चुनकर विधानसभा में जाता है सरकार उसी पार्टी की बनती है मनीष सिसोदिया ने सबसे पहले गंगोत्री विधानसभा पर उम्मीदवार की घोषणा करके कहीं ना कहीं कांग्रेस और भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी है। क्योंकि कर्नल अजय कोठियाल सैनिक  पृष्ठभूमि से आते हैं। अब गंगोत्री विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा भाजपा ,कांग्रेस और आम आदमी पार्टी


गंगोत्री से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल

हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235