उत्तरकाशी-पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, June 14, 2021

उत्तरकाशी-पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,

 उत्तरकाशी-पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को  किया गिरफ्तार,

उत्तरकाशी।।मनेरी पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया दरअसल दिनांक 13/06/2021 को वादी गंगा सिंह नेगी निवासी सिरोर द्वारा कोतवाली मनेरी उत्तरकाशी में आकर 02 व्यक्तियों के द्वारा रात्रि में उनके पुत्र के साथ ईंट व पत्थर से मार-पीट कर उसकी हत्या किये जाने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली मनेरी में तत्काल धारा 302 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। सूचना  मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को मिलते ही उनके द्वारा अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। अभियुक्त गण घटना के बाद से फरार चल रहे थे ।


आरोपियों की  गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मनेरी  खुशीराम पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उनके गांव एवं आस-पास के क्षेत्र में दबिश दी गई तो अभियोग से सम्बन्धित दोनो अभियुक्तों को आज दिनांक 14/06/2021 को गरमपानी गंगोरी के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणो का आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।


गिरफ्तार अभियुक्त-

1-रघुवीर पंवार उर्फ रवि पुत्र हुकम सिंह पंवार निवासी ग्राम सिरोर पो0ऑ0 नैताला थाना मनेरी जिला उत्तरकाशी उम्र-33 वर्ष।

2-विपिन पंवार पुत्र विक्रम पंवार निवासी गणेशपुर थाना मनेरी उत्तरकाशी उम्र-35 वर्ष।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1- खुशीराम पाण्डेय-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनेरी

2-उ0नि0 गिरीश चन्द्र बडोनी-चौकी प्रभारी भटवाडी

3-कानि0-रमेश नेगी-कोतवाली मनेरी

4-कानि0 दिनेश सिंह-कोतवाली मनेरी


     रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235