जिला अस्पताल में शुरू हुई ऑक्सीजन आपूर्ति
अच्छी खबर-जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लान्ट, से शुरू हुआ ऑक्सीजन उत्पादन ,पर्वतीय जनपदो में उत्तरकाशी पहला जनपद जिसने शुरू किया ऑक्सीजन उत्पादन
उत्तरकाशी।। जिला अस्पताल उत्तरकाशी में ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो गया है अब ऑक्सीजन के लिए जिला अस्पताल को इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा। इस समय जब कोरोना काल चल रहा है मरीजों के लिए ऑक्सीजन किसी संजीवनी से कम नहीं है तो इस वक्त ऑक्सीजन प्लांट का शुरू होना मरीजों के लिए ये सुखःद खबर है बताया जा रहा है कि 22 मई को जिला अस्पताल उत्तरकाशी में ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन उत्पादन शुरू करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपनी मंजूरी दे दी थी वहीं जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से अब मरीजों को ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं होगी क्योंकि यह बताया जा रहा है कि इस ऑक्सीजन प्लांट से प्रति मिनट 200 मिलीलीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।
बताया जा रहा है कि राज्य के पर्वतीय जिलों का यह पहला लगभग 1 करोड़ की लागत का ऑक्सीजन प्लांट है जिसने ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया है।लेकिन इस ऑक्सीजन प्लांट का विधिवत उद्धघाटन ,सरकार के मुखिया या मंत्री के द्वारा किया जाना है।इसलिए यह ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया इसकी भनक मीडिया को भी देर से लगी।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.