उत्तरकाशी-भीषण अग्निकांड,घटना में सारा सामान जलकर हुआ नष्ट ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
उत्तरकाशी।। जनपद के तहसील भटवाड़ी के ग्राम सेंज में भागवत सिंह पंवार के कुठार (अन्न भंडार) में देर रात्रि अचानक भीषण आग लग गई आग इतनी ज्यादा फैल गई पूरे गांव के लोगों में कुछ देर तक आफर तफरी का माहौल रहा स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आग को बुझाने का किया गया प्रयास आग इतनी ज्यादा थी कि ग्रामीणों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और काफी देर बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया वहीं घटना की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस व फायर सर्विस की टीम मौके के लिए रवाना हुई।इस अग्निकांड की घटना में कुठार (अन्न भंडार) के अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया गनीमत यह रही कि इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि एवं पशु हानि नहीं हुई।वहीं राजस्व विभाग की टीम क्षति का आंकलन करेगी।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.