उत्तरकाशी-जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में मनेरगा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चिकालीन हड़ताल
उत्तरकाशी।।महात्मा गांधी मनरेगा कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने नियमितिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर नरेगा कर्मचारियों कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने ब्लॉक मुख्यालयों में धरना देते हुए मांगपूर्ति के लिए नारेबाजी की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया।
ब्लॉक मुख्यालय भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, नौगांव, पुरोला, मोरी में मनरेगा कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू कर दी है । इस मौक पर कर्मियों का कहना था कि मनरेगा से जुड़े कार्मिकों को ग्राम्य व पंचायती राज विभाग में समायोजित करने की मांग की। साथ ही जनपद में हुये सभी स्थानांतरण को यथावत करने, स्व.चमन सिंह राणा के स्थान पर उनकी धर्म पत्नी अनीता राणा की नियुक्ति करने, मनरेगा संगठन की दो दिवसीय हड़ताल के दौरान हटाये गये कनिष्ठ अभियंता विनोद सिंह की पुन: बहाली करने सहित अन्य मांगें की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विमल सिंह राणा, रविंद्र रावत, अजित सिंह, विजेंद्र जगूड़ी आदि मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.