उत्तरकाशी-कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 जीत के लिए तैयारियां की तेज,कई पूर्व सैनिक शामिल हुए कांग्रेस पार्टी में - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Saturday, February 6, 2021

उत्तरकाशी-कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 जीत के लिए तैयारियां की तेज,कई पूर्व सैनिक शामिल हुए कांग्रेस पार्टी में

 उत्तरकाशी-कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 जीत के लिए तैयारियां की तेज,कई पूर्व सैनिक शामिल  हुए कांग्रेस पार्टी में 







उत्तरकाशी।।।।कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 को फतह करने लिए तैयारियां तेज कर दी है इसी के चलते  जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी के सुमन सभागार  में आज जनपद  कांग्रेस प्रभारी विक्रम सिंह नेगी  एवं मनमोहन मल्ल  ने जिला कांग्रेस उत्तरकाशी की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। 


सुमन सभागार में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण  सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ संगठन की रूपरेखा सहित कई अहम मसलों पर चर्चा की। यहां संगठन पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के साथ जनहित के अहम मुद्दों पर प्रखरता से संघर्ष करने की बात कही गयी। 


प्रभारी विक्रम नेगी  ने  कहा कि मैं उत्तरकाशी में बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने आया हूँ और कांग्रेस पार्टी 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाएगी जिसके लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है आज प्रदेश में जो भाजपा सरकार है इससे आम जनमानस परेशान हो गया है जनता उत्तराखंड में परिवर्तन चाहती है वहीं जब विक्रम सिंह नेगी से पूछा गया कि उत्तराखंड में 2022 का विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा कांग्रेस की तरफ से कौन होगा।इस  मामले परविक्रम सिंह नेगी कुछ भी कहने से बचते नजर आए और कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चुनाव लड़ेगी ,वही जनपद कांग्रेस के प्रभारी ने कहा कि  ब्लॉक, शहर एवं सभी अनुसंज्ञीक संगठनों के पदाधिकारियों को एकजुटता से संगठन की मजबूती के लिए काम करना चाहिये। 


वहीं  इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण  ने कहा कि प्रदेश की जनता आने वाले समय मे निश्चित तौर पर परिवर्तन चाहती है , वर्तमान भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली और निरंकुशता से लोग खासे परेशान है,  उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कि अभी तक के 4 वर्ष निराशाजनक रहे है, युवा बेरोजगार है, महंगाई चरम पर है, मुख्यमंत्री पर खुद भ्रष्टाचार के आरोप लगे है,वहीं विजयपाल सजवाण ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को आज उत्तराखंड  सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है उत्तराखंड में आज युवा बेरोजगार है,प्रवासियों को रोजगार देने के  लिए सरकार  ने कोई ठोस नीति नहीं बनाई है ,गंगोत्री विधानसभा की बात करें तो आजतक कूड़ा निस्तारण की कोई ब्यवस्था नहीं हो पाई है,बन्द पड़ी जल जल विधुत परियोजना को सरकार नहीं खोल पाई है इसलिए जनता आज इस सरकार से  परेशान है  वहीं विजयपाल सजवाण ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमे एकजुटता से इस निरंकुश सरकार के खिलाफ जनमत के मुद्दों को उठाना होगा। इस मौके पर सेवानिवृत्त हुए अनेक पूर्व सैनिकों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पूर्व विधायक सजवाण  की कार्यशैली पर विश्वास जताया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, प्रदेश महामंत्री घनानंद नौटियाल, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष प्रभावती गौड़, प्रदेश सचिव कनकपाल परमार, मनोज राणा, महिला अध्यक्ष मीना नौटियाल, ज्येष्ठ प्रमुख मनोज रावत, जिला पंचायत जयमाला रौतेला, सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235