भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा ने ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत से वीडियो कांफ्रेंसिंग जरिये की बातचीत जानी क्षेत्रीय लोगों की समस्या - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Saturday, June 6, 2020

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा ने ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत से वीडियो कांफ्रेंसिंग जरिये की बातचीत जानी क्षेत्रीय लोगों की समस्या


  उत्तरकाशी।।।उत्तरकाशी जनपद के सीमांत विकासखंड की ब्लॉक प्रमुख  विनीता रावत  ने  भारतीय जनता पार्टी की  राष्ट्रीय  महिला मोर्चा की अध्यक्षा    विजया  रहाटकर  और  महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  रितु खंडूरी  भूषण   के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया जिसमें ब्लॉक प्रमुख  विनीता रावत  ने निम्न बिंदुओं पर  राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्षा के सामने बात रखी   

1. कोरोनावायरस महामारी से जो कार्य बाधित हुए हैं इसमें महिलाओं के लिए रोजगार परक योजनाएं बने  

2. भारत का जो कल का भविष्य है जिस के लिए जो ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था हुई है इसमें पहाड़ी क्षेत्रों में दूरसंचार की व्यवस्थाएं सही होनी चाहिए

3. देश के कोने कोने से आए प्रवासियों के लिए स्वरोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए

4. मनरेगा के अंतर्गत 300 दिन का रोजगार एवं 1 दिन की मजदूरी ₹400 होनी चाहिए
 प्रमुख विनीता रावत के द्वारा जो बिंदु रखे गए हैं निश्चित इन बिंदुओं पर राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्षा एवं प्रदेश की महिला मोर्चा की अध्यक्षा अवश्य महिला पंचायत प्रतिनिधियों की भावनाओं को देश के   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के सामने रखेंगे

 वहीं राष्ट्रीय अध्यक्षा ने  प्रमुख विनीता रावत से कहा कि आप   निरंतर  कोरोना वायरस की लड़ाई में  रात दिन जनता का साथ दे रहे हैं निश्चित यह जनता आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी
रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235