गंगा समितियों की बैठकें निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाने के निर्देश - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Tuesday, July 14, 2026

गंगा समितियों की बैठकें निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाने के निर्देश

 मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राज्य गंगा समिति की 19वीं बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने राज्य और जनपद गंगा समितियों की बैठकें निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा (SPMG) के मुख्यालय स्तर पर लगातार निगरानी के लिए मैकेनिज्म विकसित किया जाए।



मुख्य सचिव ने राज्यभर के सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की 24x7 निगरानी के लिए मैकेनिज्म तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि STP के इनलेट और आउटलेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। जिला और राज्य स्तर पर सभी STP की रियल टाइम मॉनिटरिंग अगले एक महीने में तैयार करके दें। उन्होंने PCB को औचक निरीक्षण कर प्रदेशभर की STP की नियमित निगरानी किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने गंगा और उसकी सहायक नदियों के किनारे स्थित बड़े शहरों हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश और देहरादून में सीवरेज नेटवर्क बढ़ाए जाने की बात कही। उन्होंने STP से निकलने वाले उपचारित जल का सिंचाई एवं अन्य उद्योग से संबंधित कार्यों में उपयोग किए जाने पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव रणवीर सिंह चौहान, विशेष सचिव एवं सदस्य सचिव UKPCB डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव रोहित मीणा एवं जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.