देहरादून-चारधाम मंदिर तीर्थ पुरोहितों,होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार,कपाट उद्घाटन का दिया निमंत्रण - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Monday, April 13, 2026

देहरादून-चारधाम मंदिर तीर्थ पुरोहितों,होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार,कपाट उद्घाटन का दिया निमंत्रण

देहरादून-चारधाम मंदिर तीर्थ पुरोहितों,होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार,कपाट उद्घाटन का दिया निमंत्रण 



देहरादून।।उत्तराखंड चारधाम मंदिरों के पदाधिकारी,रावल तीर्थ पुरोहित एवं होटल एसोसिएशन के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर चारधाम यात्रा में यात्रियों  श्रद्धालुओं की सीमित संख्या को समाप्त करने पर सीएम का आभार जताया। बताते चले की चारधाम बद्रीनाथ  ,केदारनाथ ,गंगोत्री  यमुनोत्री के रावल तीर्थ पुरोहित, मंदिर समिति ,होटल एसोसिएशन सहित सभी छोटे बड़े व्यवसाई लगातार पिछले तीन वर्षों से चारधाम यात्रा में सीमित संख्या समाप्त करने को लेकर  सरकार से मांग कर रहे थे इसके लिए कई बार धरना प्रदर्शन भी किया गया और इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारों धामों में यात्रियों की सीमित संख्या को समाप्त कर दिया है जिससे चारों धामों के रावल तीर्थ पुरोहित ,मंदिर समिति के पदाधिकारी होटल एसोसिएशन सहित सभी लोगों में खुशी का माहौल है और सभी ने मुख्यमंत्री के इस फैसले पर सीएम का आभार जताया



चारों धामों के मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बीते रविवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की मुख्यमंत्री को गंगाजल भेंट किया और  मुख्यमंत्री का आभार जताया है साथ ही चारों धामों के मंदिर समिति पदाधिकारियों ने कपाट उद्घाटन पर मुख्यमंत्री को आने का आमंत्रण दिया इस अवसर पर चारों धामों के मंदिर समिति,होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं रावल तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment