उत्तरकाशी-स्यानाचट्टी में आपदा पीड़ितों ने झील में उतरकर शासन-प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे,पीड़ितों में भारी आक्रोश
उत्तरकाशी।। यमुनोत्री धाम यात्रा पड़ाव स्यानाचट्टी में होटल ,दुकानें सहित कई भवन जलमग्न हो गए है।स्यानाचट्टी में पीड़ितों ने यमुना नदी झील में उतरकर शासन-प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए स्यानाचट्टी में जिन लोगों के आवासीय भवन, होटल ,दुकानें जलमग्न हुई है आपदा पीड़ितों में शासन प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।पीड़ित परिवार यमुना नदी जहां पर पुल जलमग्न हुआ वहां पर झील में जाकर शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया आपदा पीड़ितों ने कहा कि समय रहते जिला प्रशासन ने झील न बने इसके लिए स्थाई समाधान निकाला होता तो आज हालत ऐसे नहीं होते स्यानाचट्टी आपदा पीड़ित आज काफी आक्रोशित दिखे।

 |
|
यमुनोत्री में विगत कुछ समय पहले बड़ी आपदा आई थी। जिसमें बादल फटने से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था घटना के बाद से ही स्यानाचट्टी में लगातार कुपड़ा गाड़ से लैंडस्लाइड और मलबा आने से यमुना नदी में अस्थाई झील बन रही थी। स्यानाचट्टी के आपदा पीड़ित लोगों ने इसके लिए शासन प्रशासन को कई बार अवगत भी करवाया लेकिन फिर भी स्यानाचट्टी यमुना नदी में लगातार बन रही झील का कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ और आज स्थिति यह हो गई है कि अधिकांश होटल, दुकानें, स्कूल,आवासीय मकान सहित अन्य भवन जलमग्न हो गए लोगों के सामने अब रोजी-रोटी सहित आशियाने की दिक्कत हो गई है।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.