उत्तरकाशी-बादल फटने से भारी नुकसान 9 मजदूर लापता खोजबीन जारी,चारधाम यात्रा पर आगामी 24 घंटे के लिए रोक, यमुनोत्री धाम के विभिन्न स्थानों में फंसे करीब 800 सौ यात्री
![]() |
उत्तरकाशी।।।जनपद के बड़कोट तहसील के अंतर्गत सिलाई बैंड के पास आज सुबह करीब 3:00 बजे ऊपरी जंगलों के क्षेत्र में अचानक बादल फट गया जिसके कारण से बड़ा लैंड स्लाइड हुआ और भारी मलवा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया जिसकी चपेट में निर्माणधीन होटल के पास बने मजदूरों का आवास आ गया जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या का कहना है कि करीब 9 मजदूर लापता हो गए। मजदूरों के निवास पर 28 मजदूर रहते थे।बाकी 19 मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का करीब 10 मीटर हिस्सा दो जगहों पर वॉश आउट हो गया।एक सिलाई बैंड और होजरी के पास साथ ही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 3 स्थानों पर बंद हुआ है।वही कुथनौर में भी बादल फटा है जिसके कारण बड़ी मात्रा में सिंचित कृषि भूमि को बहुत नुकसान हुआ है। वही सुबह सूचना मिलते ही SDRF,NDRF राजस्व, पुलिस, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य में जुटे है साथ ही लापता मजदूरों की खोजबीन भी की जा रही है। जिलाधिकारी का कहना है कि चारधाम यात्रा को आगामी 24 घंटे के लिए शासन की ओर से रोक दिया गया है और करीब 800 तीर्थ यात्री यमुनोत्री धाम के विभिन्न स्थानों में फंसे हुए हैं। जिनको निकलना पहली प्राथमिकता है।
![]() |
वहीं भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सरकार ने चारधाम यात्रा को आगामी 24 घंटे के लिए रोक दिया है और यात्रियों को से अपील की है की जो जहां पर है वहीं पर रुके रहे जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती है वहीं दूसरी तरफ जनपद में हो रही लगातार बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी कुछ स्थानों पर बंद हुआ है। जिसके कारण यात्री विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि गंगोत्री और यमुनोत्री की ओर जाने वाले यात्रियों को रोका गया है बाकी गंगोत्री से नीचे की ओर आने वाले यात्रियों को सुरक्षित भेजा जा रहा है बाकी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जहां-जहां पर बंद है उसको खोलने का शीघ्र प्रयास किया जा रहा है।ताकि यमुनोत्री धाम में फंसे यात्रियों को सुरक्षित लाया जाए।
No comments:
Post a Comment