उत्तरकाशी-भाजपा विधायक ने कहा बड़े अंतर से जीतेंगे बाड़ाहाट नगरपालिका का चुनाव,ट्रिपल इंजन में दौड़ेगा विकास का पहिया - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, January 15, 2025

उत्तरकाशी-भाजपा विधायक ने कहा बड़े अंतर से जीतेंगे बाड़ाहाट नगरपालिका का चुनाव,ट्रिपल इंजन में दौड़ेगा विकास का पहिया

उत्तरकाशी-भाजपा विधायक ने कहा बड़े अंतर से जीतेंगे बाड़ाहाट नगरपालिका का चुनाव,ट्रिपल इंजन में दौड़ेगा विकास का पहिया

 




उत्तरकाशी।। जनपद की काफी हॉट सीट  बाड़ाहाट नगरपालिका मानी जा रही है । इसलिए भाजपा ने चुनाव प्रचार को और गति देकर चुनाव में सारी ताकत झोंकी दी।गंगोत्री  विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य में  भाजपा की सरकार है।और बाड़ाहाट नगरपालिका में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास का पहिया तेजी से दौड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर निर्दलीय  या अन्य पार्टी के प्रत्याशी जीत गए तो वे पांच साल तक बहाने ही बनाते रहेंगे।जैसे पूर्व में हुआ है।उन्होंने आम जनता से भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट के लिए समर्थन मांगा है।




बुधवार को विधायक सुरेश  चौहान ने गढ़वाल मंडल विकास निगम  में पत्रकारों को बताया कि आज तक  उत्तरकाशी नगरपालिका अध्यक्ष बने लेकिन सरकार अन्य पार्टी रही जिसके कारण बड़े कार्य नहीं हो पाए क्योंकि कहीं ना कहीं अगर सरकार का व्यक्ति नगर पालिका में अध्यक्ष होता है तो उसकी बातों को और उसके कार्यों को प्राथमिकता दी जाती है। विधायक ने कहा की पूर्व में नगर पालिका के अध्यक्ष रहे रमेश सेमवाल का कार्यकाल जब 6 माह बच गया था।तो उस समय भाजपा में सम्मिलित हुए लेकिन यह बहुत कम समय अवधि थी। इसलिए भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट का इस चुनाव में जीतना जरूरी है।आम जनता को विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पालिका के अन्तर्गत बड़े बड़े कार्य होने की शक्त जरूरत है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि जोशियाडा क्षेत्र ,कालेश्वर मार्ग और ज्ञानसू में जल भराव की स्थिति लंबे समय से है।, क्षेत्र में भूस्खलन,जाम की स्थिति से लेकर शहर की सबसे बड़ी समस्या कूड़ा निस्तारण की है।उन्होंने कहा है कि मेरे द्वारा नगर को सुंदर बनाने के लिए तांबाखानी  से लेकर लक्षेश्वर तक  पैदल आस्था पथ के लिए 9 करोड़ की पहली किस्त आ चुकी है। 




गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट को भारी मार्जिन से चुनाव जीतने का दावा किया है।इस मौके पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुरारी लाल भट्ट, जिला सहकारी  बैंक  के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, राजीव बहुगुणा,पवन नौटियाल,मनोज राणा, प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव प्रताप रावत, विजय मखलोगा, प्रताप राणा, नवीन पैन्यूली,देशराज,आदि मौजूद रहे है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.