Uttarkashi -भारी बर्फबारी से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद BRO की मशीनें मार्ग खोलने में जुटी
उत्तरकाशी।। जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुखी टॉप के आगे बंद है। वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से बर्फ हटाने के कार्य में BRO की मशीनें लगातार जुटी हुई है।BRO की मशीनें धराली, हर्षिल ,जसपुर , सुखी टॉप आदि स्थानों पर स्नो कटर, जेसीबी, व्हील लीडर आदि मशीनों के द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से बर्फ हटाने का कार्य कर रही है। ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू हो सके क्योंकि भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक फीट से ज्यादा बर्फ गिरी हुई है। जिसको BRO की मशीनें अलग-अलग स्थानों पर हटाने का कार्य कर रही है।बताया जा रहा है कि हर्षिल और धारली में करीब 200 से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.