देहरादून-उत्तराखंड पेयजल निगम एवं जल संस्थान के संयुक्त मोर्चा द्वारा अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन सरकार शीघ्र करें मांगों पर शासनादेश जारी - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, March 1, 2024

देहरादून-उत्तराखंड पेयजल निगम एवं जल संस्थान के संयुक्त मोर्चा द्वारा अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन सरकार शीघ्र करें मांगों पर शासनादेश जारी

देहरादून-उत्तराखंड पेयजल निगम एवं जल संस्थान के संयुक्त मोर्चा द्वारा अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन सरकार शीघ्र करें मांगों पर शासनादेश जारी




देहरादून।।। उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं जल संस्थान के सयुंक्त मोर्चा द्वारा अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्यालय 11 मोहिनी रोड देहरादून में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सभी पेयजल निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने दो घण्टे का सांकेतिक धरना दिया और सरकार से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर  शीघ्र शासनादेश जारी करने की मांग की  बताते चलें की पेयजल निगम के अधिकारी कर्मचारी लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं कि उत्तराखंड पेयजल निगम और जल संस्थान विभाग को  राजकीय विभाग बनाया जाए तथा दूसरी मांग UUSDA द्वारा कराये जा रहे समस्त पेयजल/सीवरेज निर्माण कार्य उत्तराखण्ड पेयजल निगम के माध्यम से कराये जाये तथा उक्त कार्यों का अनुरक्षण/संचालन उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा कराए जाएं




वहीं बीते रोज सचिव पेयजल उत्तराखण्ड शासन अरविन्द सिंह ह्यांकीएवं अपर सचिव (पेयजल), उत्तराखण्ड शासन रणवीर सिंह चौहान द्वारा संयुक्त मोर्चा को वार्ता के लिए बुलाया  गया था। उक्त वार्ता में शासन द्वारा अवगत कराया गया कि मोर्चा की मांगों पर शासन/सरकार गम्भीर है। तथा मुख्यमंत्री द्वारा  शीघ्र मांगों पर ठोस  कार्यवाही करने के  निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शासन स्तर पर कार्यवाही शीर्ष प्राथमिकता पर की जा रही है। शासन के उच्च अधिकारियों द्वारा मोर्चा के पदाधिकारी से कहा गया कि  प्रस्तावित कार्यबहिष्कार/हडताल न की जाए।




महारैली के बाद मोर्चा के पदाधिकारियों  एवं उच्च समिति की बैठक आहूत की गयी। जिसमें मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान में जल जीवन मिशन कार्यों के समयबद्ध होने के दृष्टिगत तथा पेयजल ब्यवस्थाएं प्रभावित न हो तथा आम जनता को दिक्कतें न हो को दृष्टिगत रखते हुए।मोर्चा के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि कार्यबहिष्कार/हडताल वर्तमान में नहीं किया जायेगा तथा पूर्व से जनपदों में जारी धरना-कार्यक्रम भी वर्तमान में स्थगित कर दिया जायेगा परन्तु जल संस्थान,जल निगम मुख्यालय स्तर पर प्रतिदिन दो घण्टे का सांकेतिक धरना कार्यक्रम जारी रखा जाएगा। यदि आचार संहिता लागू होने से पूर्व मांगों का निस्तारण करते हुए शासनादेश जारी नहीं किया जाता है तो आचार संहिता लागू होते ही धरना कार्यक्रम को स्थगित कर दिया जाएगा तथा आचार संहिता हटते ही पुनः उक्त धरना कार्यक्रम को यथावत् प्रारम्भ किया जाएगा।



इस अवसर पर  रमेश विजोला,विजय खाली,संदीप मल्होत्रा,जीवा भट्ट,रमेश सिंह सैनी,टी सी पटानी, मानसिंह, मदन  सिंह ,कीर्ति सिंह नेगी, सुभाष सलगोत्रा, बेताल सिंह कैंतुरा, आनंद सिंह राजपूत, श्रीपाल सिंह,एस पी सिंह, कमलेश्वर प्रसाद पेटवाल, मनवर सिंह रावत , महेश्वरी देवी, मीरा देवी ,राजेश सेमवाल, राजू यादव राधा देवी,महेंद्र सिंह,नरेंद्र पाल,के0बी0  पांडे ,श्रीकांत शर्मा, कैलाश चंद्र ,महेंद्र प्रसाद काला, आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

1235