uttarkashi-गंगोत्री फिजिकल एकेडमी युवाओं देती है निशुल्क प्रशिक्षण ,एकेडमी से 11 युवाओं का इंडियन आर्मी में हुआ चयन - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Tuesday, March 12, 2024

uttarkashi-गंगोत्री फिजिकल एकेडमी युवाओं देती है निशुल्क प्रशिक्षण ,एकेडमी से 11 युवाओं का इंडियन आर्मी में हुआ चयन


uttarkashi-गंगोत्री फिजिकल एकेडमी युवाओं देती है निशुल्क प्रशिक्षण ,एकेडमी से 11 युवाओं का इंडियन आर्मी में हुआ चयन




उत्तरकाशी ।।जनपद मुख्यालय में स्थित गंगोत्री फिजिकल एकेडमी युवाओं को इंडियन आर्मी में भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देती है। प्रतिवर्ष गंगोत्री फिजिकल एकेडमी में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से सैकड़ो युवा निशुल्क प्रशिक्षण लेते हैं। इस वर्ष गंगोत्री फिजिकल एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त 11 युवाओं का इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में चयन हुआ है जिस पर गंगोत्री फिजिकल एकेडमी ने इन 11 युवाओं का सम्मान किया। साथ इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में चयन हुए युवाओं ने इसका सारा श्रेय गंगोत्री फिजिकल एकेडमी को दिया है। साथ ही एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक रिटायर आर्मी जवान चंद्र मोहन सिंह पंवार ने एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त आर्मी में भर्ती हुए युवाओं को बधाई दी तथा पांवर ने कहा कि जो एकेडमी में युवाओं सिखाया गया है।इसका लाभ इनको इंडियन आर्मी में मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.