uttarkashi- गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद मलवा आने से देखते ही देखते टेंपो वाहन सड़क से नीचे जा गिरा,बाल बाल बचा चालक
![]() |
उत्तरकाशी।। जनपद में हो रही बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मनेरी डेम और सैंज के बन्द है हम तस्वीरों मे साफ देख सकते है कि मनेरी डैम के पास आज सुबह पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने कारण देखते ही देखते टेंपो पलटकर सड़क के नीचे जा गिरा चालक ने वाहन से उतरकर बचाई अपनी जान वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी झरझर गाड़ के पास बन्द है वही गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से चारधाम यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को आवागमन करने में दिक्कत हो रही है।और बड़ी संख्या चारधाम यात्री मार्ग में फंसे है खासकर रास्ते बंद होने से स्कूली बच्चे भी परेशान है। हालांकि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को बीआरओ और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को एनएच विभाग बडकोट खोलने में जुटा हुआ है




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.