उत्तरकाशी-दीपावली पर्व पर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान
उत्तरकाशी। (ब्यूरो)उत्तरकाशी नगर मुख्यालय में दीपावली पर्व पर दूरदराज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से लोग बाजार में खरीदारी करने को लेकर भारी संख्या में आ रह रहे है जिसको लेकर बाजारों में काफी भीड़ इस वर्ष दीपावली पर्व पर देखने को मिल रही है।बाजार में बढती भीड़ को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं और बाजारों में चैकिंग अभियान कर सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था की कमान संभाली रात्रि में ड्यूटी बैरियरों व मोबाईल चीता में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को त्यौहारों के दौरान मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने व सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था के जरुरी निर्देश दिये गये। बाजार में अनावश्यक न्यूसेंस कर शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 04 लोगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई।

 |
|
एस0पी0 द्वारा त्योहारी सीजन के दौरान आमजन से शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की गई। उनके द्वारा आमजन को संदेश दिया गया कि त्योहारों के दौरान बाजारों मे भीड बढ जाती है जिसके दृष्टिगत उत्तरकाशी शहर के अन्दर यातायात को पूर्णतः डायवर्ट किया गया है कृपया सभी लोग ट्रैफिक प्लान का पालन करें, अपनी सुविधानुसार नजदीकी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर बाजार में आवागमन करें।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.