उत्तरकाशी-"सरकार जनता के द्वार"कार्यक्रम के तहत डी एम ने दूरस्थ गाँव मे चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की जन समस्याएं,तहसीलदार को दो दिन क्षेत्र में बैठने के दिये निर्देश - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Sunday, June 26, 2022

उत्तरकाशी-"सरकार जनता के द्वार"कार्यक्रम के तहत डी एम ने दूरस्थ गाँव मे चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की जन समस्याएं,तहसीलदार को दो दिन क्षेत्र में बैठने के दिये निर्देश

उत्तरकाशी-"सरकार जनता के द्वार"कार्यक्रम के तहत डी एम ने दूरस्थ गाँव मे चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की जन समस्याएं,तहसीलदार को दो दिन क्षेत्र में बैठने के दिये निर्देश




उत्तरकाशी।।सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी  अभिषेक रुहेला शनिवार को  डुंडा प्रखंड के दूरस्थ गांव भेटियारा पहुंचे। डीएम ने रेखीय विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनीं। अधिकांश समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शिविर में ग्राम प्रधान भेटियारा द्वारा गांव की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भेटियारा में एक हजार नाली भूमि है,कटीली झाड़ियां उगी है, जिससे हिंसक जंगली जानवरों का भय रहता है। उगी झाड़ियों को काटने एवं चारा प्रजाति के वृक्ष लगाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त दिखोली-भेटियारा सड़क मार्ग निर्माण का मलबा कार्यदायी संस्था द्वारा डंपिंग जॉन के बजाय गदेरे में डाला जा रहा है जिस कारण ग्रामीणों के खेत एवं पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुए है। साथ ही गांव में स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु बैंकर्स से स्वरोजगार की लंबित फाइलों का निस्तारण कर ऋण मुहैया कराया जाय। उत्तरकाशी से धौंत्री तिलवाड़ा सड़क मार्ग आलवेदर सड़क में रखी जाए। ताकि पर्यटन को औऱ बढ़ावा देने के साथ चारधाम यात्रा मार्ग का भी सुगम मार्ग बन सकें। क्षेत्र की दो बड़ी नदिया बह रही है मिनी पावर प्लांट लगाने की मांग की गई।क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा अवगत कराया गया कि मनरेगा कनिष्ठ अभियंता नही होने के कारण ग्रामीणों को 100 दिन का रोजगार नही मिल पा रहा है। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता की तैनाती करने की मांग की गई। ताकि ग्रामीणों को सौ दिन का रोजगार मिल सकें। महावीर प्रसाद नौटियाल द्वारा पेयजल की आपूर्ति को लेकर अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड बनाने की मांग की गई। ग्राम प्रधान सिरी द्वारा कौनगढ़ में प्राथमिक विद्यालय की छत मरम्मत,शौचालय और चारदीवारी की मांग की गई।




जिलाधिकारी ने उक्त समस्याओं के समाधान एवं निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। तथा तय सीमा के भीतर लंबित समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा उजागर समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी ने भेटियारा गांव के पास उपजी झाड़ियों के कटान के लिए डीडीओ को प्लान बनाने एवं चारा घास के लिए पशुपालन विभाग को नेपियर घास इसी मानसून सत्र में लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यदायी संस्था को सड़क का मलबा डंपिंग स्थान पर डालने के निर्देश दिए। जिन खेतो में मलबा है उनका सम्बंधित विभाग अधिग्रहण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस सम्बंध में तहसीलदार को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मनरेगा जॉब कार्ड को लेकर जिलाधिकारी ने तीन दिन के भीतर जॉब कार्ड बनाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन पात्र लाभार्थियों को आवास की आवश्यकता है उनके नाम इत्यादि की सूची तैयार करने के निर्देश बीडीओ को दिए।शिविर में प्रधानमंत्री आवास,नहर,पानी,पेंशन, शौचालय निर्माण,रास्ते आदि को लेकर प्रमुख समस्या रही।गौरतलब है कि डीएम इससे पहले जिले का सबसे दूर एवं सीमावर्ती गांव जौड़ाव व पिलंग का रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ भ्रमण कर चुके है। तथा ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके समाधान व निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाए गए है।




वहीं जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शनिवार को भेटियारा गांव की समस्या सुनने के बाद बड़ेथ गांव की भी समस्या सुनीं। गांव में शिविर लगाकर जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया।इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां प्रदान की गई। ग्राम प्रधान गढ़थाती द्वारा सड़क मार्ग एवं नहर निर्माण कार्य औऱ यशबीर सिंह बिष्ट द्वारा कुठेड़ी तोक में नहर निर्माण कार्य करने,ममता देवी द्वारा रातलधार में पेयजल और शौचालय बनाने की मांग की गई। ग्राम पंचायत मट्टी के पीछे बड़े बोल्डर गिरने के खतरे को देखते हुए बोल्डर हटाने की मांग की गई। बड़ेथ समेत पांच गांव को जोड़ने वाली नहर की मरम्मत,बड़ेथ हुल्याण स्रोत से रायमेर पीएचसी और प्राथमिक विद्यालय में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की गई। कुठेड़ी तोक में नहर औऱ पैदल मार्गों का मरम्मत कार्य करने की मांग की गई। प्राथमिक विद्यालय हुल्याण में शिक्षक नही है,शिक्षक की तैनाती करने की मांग की गई। उत्तम सिंह नेगी ने रातलधार में पानी की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।भैंत सड़क मार्ग आरटीओ से पास कराने की मांग की गई। गंगा प्रसाद नौटियाल द्वारा गोरसाड़ा में पेयजल संकट को देखते हुए ट्यूबेल या सोलर पम्पिंग योजना बनाने की मांग की गई। धनेटी में पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई।वहीं जिलाधिकारी ने डुंडा तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि सप्ताह में दो दिन धोन्त्री में बैठकर क्षेत्र के लोगों की समस्या सुने।



इस दौरान प्रदेश जिला पंचायत संगठन के अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, जिला पंचायत सदस्य अरविंद लाल,ग्राम प्रधान बड़ेथ मनोज बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल ढोंडियाल,डीडीओ केके पंत,सीएचओ डॉ रजनीश सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप रावत, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार,अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई भरत राम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.