उत्तरकाशी-"स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट" की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन,शिव सिंह थलवाल बने जिला अध्यक्ष - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Wednesday, July 14, 2021

उत्तरकाशी-"स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट" की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन,शिव सिंह थलवाल बने जिला अध्यक्ष

 उत्तरकाशी-"स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट" की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन,शिव सिंह थलवाल बने जिला अध्यक्ष 

उत्तरकाशी।। "स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट"(SUWJ) की जिला कार्यकारिणी का आज गठन हुआ साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया आज  लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जनपद के दोनों घाटी गंगा और यमुना के पत्रकारों के द्वारा  एक बैठक आहूत की गई  ।जिसमें "स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स" के वरिष्ठ पद पदाधिकारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील थपलियाल और वरिष्ठ पत्रकार  डॉ  रामचन्द्र उनियाल अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया और साथ ही विस्तार भी  किया गया।इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव शंकरदत्त घिल्डियाल साथ मे वरिष्ठ पत्रकार तिलक चंद रमोला भी मौजूद रहे।


वही इस अवसर  सभी पत्रकारों ने  भविष्य में  पत्रकारों के हितों के लिए क्या-2 क्या किया जा सकता है इस पर भी चर्चा वार्ता की गई क्योंकि पिछले 2020 से कोरोना संक्रमण के कारण लगभग सभी पत्रकारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है इसलिए इस अवसर  पर यह निर्णय भी  लिया गया कि पत्रकारों के हितों लिए सरकार से  वार्ता के लिए भी आगे तिथि तय की गई। साथी यह भी बताया गया कि जिले की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण  आगामी दिनों में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया जाएगा।

नई जिला कार्यकारिणी में शिवसिंह थलवाल -जिला अध्यक्ष,महामंत्री -सुरेंद्र नौटियाल, 

उपाध्यक्ष-सुरेश चंद रमोला,राधाकृष्ण उनियाल,ओमकार बहुगुणा,राजेश रतूडी 

सचिव-बलबीर परमार,कृतिनिधि सजवाण,सूर्यप्रकाश नौटियाल,

कोषाध्यक्ष-राजीव नौटियाल 

सह सचिव-विपिन नेगी

प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य-हेमकान्त नौटियाल 

जिला कार्यकारणी  सदस्य-द्वारिका सेमवाल,रवि रावत,दिग्बीर बिष्ट,चन्द्र प्रकाश बहुगुणा,आशीष मिश्रा

संरक्षक-कुवँर साब सिंह कलूडा सुरेंद्र भट्ट,चिरंजीव सेमवाल,राजेन्द्र भट्ट,

जिला प्रवक्ता-गिरीश गैरोला

इस प्रकार जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।


रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

2 comments:

  1. श्री थलवाल जी समेत निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को केदार सिंह चौहान 'प्रवर' संपादक, सरहद का साक्षी, टिहरी गढ़वाल की तरफ से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनायें,

    ReplyDelete

Note: Only a member of this blog may post a comment.